नक्सली वनवासियों को आगे कर पीछे से वार करते हैं।मजबूरन सुरक्षा बल गोली नही चला सकते हैं निरपराध वनवासियों को मारने का आरोप शासन प्रशासन पर लगेगा।यह एक सफल रणनीति सिद्ध हुई है। यही रणनीति शाहीनबाग में अल्पसंख्यक उम्रदराज महिलाओं को सामने रखकर ओर,यही दिल्ली सीमा पर किसानों को सामने रखकर क्रियान्वित की। एक एक समूह को चिन्हित करना जिन पर बल प्रयोग संवेदना का,मानवाधिकार का ,जन भावना का मुद्दा बन सकता है,ऐसे समूह की भीड़ एकत्रित करना और शासन प्रशासन की कमजोर ओर मजबूर छबि को स्थापित करना।स्वाभाविक रूप से ऐसे अन्य प्रयोगों के लिए अनुकूलता बनती है।भविष्य में युवा लड़कियों,मजदूरों,ठेले खोमचेवालों के समूह विकसित होते नजर आएं तो आश्चर्य ना करें। षड्यंत्र बहुत सुविचारित ओर गहरा है।सरकारों को तो इस रणनीति को ध्यान में रखकर अपनी नई रणनीति को आकार देना होगा किंतु देशभक्त समाज को भी नए ढंग से सोचOने और सरकारों के सकारात्मक समर्थन में बड़े जनसमर्थन के साथ उतरना होगा। न्यायपालिका,मानवाधिकार एजेंसियों की सोच जहाँ समाप्त होती है शहरी नक्सलियों की सोच वहाँ से शुरू होती है।देश को इसे समझना होगा।यही आज की बड़ी चु...
सकारात्मकता,समग्रता,संतुलन,सौम्यता