सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय लोकतंत्र में परिपक्वता की कमी

वैसे तो हम शीघ्र ही आजादी के 75 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे है,ओर हमें गर्व भी है कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं।दुनिया के सामने हम कुछ भी कहें किन्तु अपने अंदर झांकेंगे तो 73-74 वर्षो का लंबा अंतराल बीतने के बाद भी लोकतंत्र की दृष्टी से हम परिपक्व हुए हैं ऐसा नही कह सकते हैं।सच कहा जाए तो आयु बढ़ने के साथ साथ "लोकतंत्र अनुरूप व्यवहार" की दृष्टि से हम नीचे खिसके  नही बल्कि लुढ़क रहे हैं। वास्तव में तो विधायिका,कार्यपालिका,न्यायपालिका ओर मीडिया (संवाद और संचार माध्यम)  के अंतर सम्बन्ध बहुत सकारात्मक,सहयोगात्मक और सौजन्यपूर्ण होना चाहिए ओर एक दूसरे के पूरक होना चाहिए।पूरक होने का मतलब मिलीभगत बिल्कुल नही है।पूरक होने का मतलब एक अंग की जहां सीमाएं खत्म हो  जाये वहाँ दूसरा अंग उस कार्य को आगे बढ़ा दे ओर एक अंग यदि कोई गलती कर रहा है तो दूसरा पक्ष उसे इशारा कर दे।उद्धाहरण के लिए विभिन्न समाजों से नौकरियों आदि में आरक्षण की मांग की जाती है।कई बार राजनीतिक नेतृत्व को उचित ना लगते हुए भी इन मांगों के साथ खड़ा होना पड़ता है उस समय न्यायपालिका ऐसी बातों पर रोक लगा देती है।यह मिलीभग...

पश्चिम बंगाल में कौन जीता कौन हारा ?

बंगाल में कौन जीता है -तृणमूल ? यह पूरा सच नही है।बंगाल में जीती है वह मानसिकता जिसने आजादी की लड़ाई के समय से ही "वंदेमातरम" गान को छोटा करवा दिया था।जीता है वह षड्यंत्र जिसने आजादी के पहले ही देश के दो टुकड़े करवा दिए।जीता है वह आतंकवाद जिसने कश्मीर घाटी के हिंदुओं को पलायन के लिए विवश कर दिया।जीती है वह रणनीति जिसने असम और बंगाल के दक्षिणी हिस्से को बांग्लादेशी घुसपैठ के माध्यम से मुस्लिम बहुल बना दिया। तृणमूल तो केवल एक माध्यम है।इसके पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट उनके माध्यम  थे।उन्हें ना कांग्रेस से लगाव है ना कम्युनिस्टों से ओर ना ही तृणमूल से।जो वाहन उन्हें आसानी से,सरलता से ओर शीघ्रता से  उनके गन्तव्य तक पंहुचा दे उन्हें तो उसीकी सवारी करना है ।कांग्रेस रूपी वाहन जब जर्जर हो गया तो वे कम्युनिस्टों की सवारी गांठने लगे तथा जब कम्युनिस्ट गाड़ी खटारा हो गई तो तृणमूल पर सवार हो गए ।कांग्रेस या कम्युनिज्म में उन्हें निष्ठा होती तो अभी के जीते 46 मुस्लिम उम्मीदवारों में से 2-4 कांग्रेस और 2-4 कम्युनिस्ट विधायक तो हो ही सकते थे।नही,पर अब 27% होने के बाद उन्हें एकमुश्त सत्ता चाहिए...

G-23 ओर कांग्रेस मुक्त विकल्प।

2 मई को पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर होगी किन्तु कांग्रेस ओर कांग्रेसियों की नजर शेष चार राज्यों के चुनाव परिणामों पर होगी।इन चारों राज्यों असम,केरल,तमिलनाडु और पांडिचेरी में कांग्रेस के लिए सम्भावना है।। इन चार राज्यों के चुनाव परिणामों के अनुसार G-23 अपनी रणनीति तय करेगा।   यदि इन चारों राज्यों में नतीजे कांग्रेस के अनुकूल आये तो कांग्रेस में यथा स्थिति रहेगी।गांधी परिवार की जय जय कार होगी एवम G-23को अपने कदम वापस लेना होंगे,किन्तु यदि परिणाम विपरीत आये तो क्या होगा यह महत्वपूर्ण प्रश्न है।यद्यपि कांग्रेस में गांधी परिवार की प्रति भक्ति और सत्ता की चाह की जड़ें बहुत गहरी हैं।उपरोक्त चार राज्यों में परिणाम कांग्रेस के प्रतिकूल आते हैं तो भी यदि कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री ओर सांसद गण यदि गांधी शरणम गच्छामि रहे जिसकी पूरी सम्भावना है तो पूरी कांग्रेस गांधी परिवार के पीछे खड़ी नजर आएगी और यदि परिणाम अनुकूल आये तब तो उस श्रेय का हकदार गांधी परिवार होगा ही। वास्तव में दोनों परिस्थितियों में G-23 के करने के लिए बहुत कुछ नही है।उनके पास दो ही विकल्प रहेंगे...

कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के कुछ सूत्र

                                                                       कोरोना की दूसरी लहर निश्चित ही पहली लहर से ज्यादा संक्रामक,ज्यादा गतिवान ओर ज्यादा मारक है।इस दूसरी लहर ने सारी व्यवस्थाओं को फिर एकबार ध्वस्त कर दिया।शासन प्रशासन को बदहवास ओर समाज को भयाक्रांत कर दिया।एक बार फिर थोड़ी गिरावट वाली राजनीति के रंग भी दिखे।मीडिया के एक बड़े हिस्से ने फिर एक वार अपनी उपयोगिता सिद्ध करते हुए भी अपने स्वभाव के अनुरूप नकारात्मकता का तूफान खड़ा कर दिया।न्यायमूर्तियों की असामान्य टिप्पणियां भी आईं जो चर्चा में हैं। इस सबके बावजूद देश कोरोना को हराने के जज्बे के साथ खड़ा है।कुछ राज्यो में पीक निकल गया और अब वहाँ स्थितियां नियंत्रण में आ रही हैं।जिन राज्यों में पीक है वहां भी स्थितियां नियंत्रण में लाने के लिए भरसक प्रयास हो रहे हैं।मई अंत तक दूसरी लहर का पीक भी निकल जायेगा यह अनुमान है। दोनो लहरों के अनुभव के वाद हम ज्य...

अच्छे हो सकते हैं छोटे लाकडाऊन

प्रधानमंत्री जी ने ठीक ही कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तूफान बन कर आई है।आज नकारत्मकता में जिसे ज्यादा रस आता है   भारतीय मीडिया  का एक बड़ा हिस्सा दोषी कौन है  यह मुद्दा उछाल रहा है।केंद्र ज्यादा दोषी है या राज्य दोषी है,चुनाव आयोग दोषी है या नेता दोषी है,प्रशासन दोषी है या जनता दोषी है ? तूफान तो तूफान है उसे आप रोक नही सकते।तूफान जितना ताकतवर होगा नुकसान उतना ज्यादा होगा।आपका सामर्थ्य जितना होगा उतनी जल्दी आप तूफान के नुकसान से उबर सकते हैं।हाँ, आपके पास तूफान के आने की पूर्व सूचना,आकलन का कोई विज्ञान आधारित तंत्र है तो आप अपनी पूर्व तैयारियों के आधार पर तूफान के प्रकोप से अपनी हानि को न्यूनतम कर सकते हैं,जैसा कि समुद्री तूफानों के मामले में भारत ने यह सामर्थ्य अर्जित कर लिया है। कोरोना जैसी बीमारी के मामले में यह सामर्थ्य अर्जित करना होगा। विशेष कर जब यह आशंका व्यक्त की जा रही हो कि दुनिया के कुछ देश ऐसे घातक वायरस को हथियार बना कर विश्व विजय की इच्छा रख रहे हों। आज जब ऑक्सिजन की किल्लत हो रही है,जरूरी इंजेक्शन का अभाव हो रहा है,अस्पतालों में बिस्तर नही है ,वेंटिलेट...

यह मिलकर काम करने का वक्त है।

धन्यवाद सर्वोच्च न्यायलय।जो उम्मीद थी आपने वैसा ही कहा।पिछले दिनों देश के कुछ उच्च न्यायालयों के द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों से मीडिया  को सनसनीखेज हेडलाइन मिली थी,ओर विपक्षी राजनीतिक दलों को अचूक धारदार हथियार।सरकारें किंकर्तव्यविमूढ़ थी,कार्यपालिका बैचेन ओर देश का सुधि वर्ग व्यथित था। कोरोना के संदर्भ में एक न्यायालय ने कहा कि" आप (सरकार) ऑक्सीजन कहीं से भी लाओ चाहे भीख मांगकर चाहे चुराकर",एक न्यायालय ने कहा दिया "फांसी पर लटका देंगे" मद्रास न्यायालय ने तो चुनाव आयोग को कह दिया कि आपके अफसरों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।निश्चित ही कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश मे इलाज को लेकर भारी अव्यवस्था थी,अराजकता की हद तक ओर शायद शर्मनाक भी। जब समाज ,देश संकट में हो तो सबको साथ आना चाहिए।संकट से निकलने का यही एकमात्र सूत्र है।"सबको साथ आना चाहिए"में न्यायपालिका भी सम्मिलित है।आप समाज, देश से अलग नही हो ना ही आप देश से ऊपर हो।इस संकट में आप की भी जिम्मेदारी है। आप ऊंचे स्थान पर हैं तो आपको बहुत गम्भीर,दूरदर्शी,निष्पक्ष, परिपक्व ओर विनम्र होना चाहिए। उपरोक्त अवांछ...