सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पश्चिम बंगाल में कौन जीता कौन हारा ?



बंगाल में कौन जीता है -तृणमूल ? यह पूरा सच नही है।बंगाल में जीती है वह मानसिकता जिसने आजादी की लड़ाई के समय से ही "वंदेमातरम" गान को छोटा करवा दिया था।जीता है वह षड्यंत्र जिसने आजादी के पहले ही देश के दो टुकड़े करवा दिए।जीता है वह आतंकवाद जिसने कश्मीर घाटी के हिंदुओं को पलायन के लिए विवश कर दिया।जीती है वह रणनीति जिसने असम और बंगाल के दक्षिणी हिस्से को बांग्लादेशी घुसपैठ के माध्यम से मुस्लिम बहुल बना दिया।

तृणमूल तो केवल एक माध्यम है।इसके पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट उनके माध्यम  थे।उन्हें ना कांग्रेस से लगाव है ना कम्युनिस्टों से ओर ना ही तृणमूल से।जो वाहन उन्हें आसानी से,सरलता से ओर शीघ्रता से  उनके गन्तव्य तक पंहुचा दे उन्हें तो उसीकी सवारी करना है ।कांग्रेस रूपी वाहन जब जर्जर हो गया तो वे कम्युनिस्टों की सवारी गांठने लगे तथा जब कम्युनिस्ट गाड़ी खटारा हो गई तो तृणमूल पर सवार हो गए ।कांग्रेस या कम्युनिज्म में उन्हें निष्ठा होती तो अभी के जीते 46 मुस्लिम उम्मीदवारों में से 2-4 कांग्रेस और 2-4 कम्युनिस्ट विधायक तो हो ही सकते थे।नही,पर अब 27% होने के बाद उन्हें एकमुश्त सत्ता चाहिए,टुकड़ों टुकड़ों में नही सो रणनीति  बनाकर ममता पर सवारी कर ली है। चुनाव परिणाम के बाद  जो हुआ वो इशारा नही मुखर घोषणा है।तात्कालिक उत्तेजना में से उपजी हिंसा नही है।छोटे मोटे झगड़े मारपीट नही है,यहाँ सिलेक्टिव लूट भी है,निर्मम हत्याएं भी है और ओर घृणित बलात्कार भी हैं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ठीक ही नही एकदम सटीक  कहा है कि इस हिंसा ने भारत विभाजन के दौर की हिंसा की याद दिला दी।राजनीतिक हिंसा के मुखोटे में यह साम्प्रदायिक हिंसा है।यह एक चेतावनी भरा बयान है।

लोग कितने ही खुशफहमी में रहें पर 27% आबादीका दवाब ममता को भी झेलना होगा।उन्हें भी कई समझौते करना होंगे ,कई काम विवशता वश करना होंगे। कई देश विरोधी गतिविधियाँ ओर समाज विरोधी कामों को उन्हें संरक्षण देना होगा।अलगाववादी मुस्लिम रणनीतिकारों को तो अपनी जनसंख्या 27 से 40% करना है उसके बाद तो उन्हें पाकिस्तान और हिन्दू विहीन कश्मीर बनाना आता है,बस उस समय केंद्र में सरकार "कांग्रेस"तत्व की हो।

कोई आश्चर्य नही होगा यदि अगले कुछ दिनों में ममता के देश में दौरे हों इससे पहले बंगाल के मुस्लिम रणनीतिकारों के दौरे आगामी चुनावी राज्यों में होना शुरू हो जाएं तथा अलग अलग प्रदेशो में अलग अलग राजनीतिक दलों के साथ  एकमुश्त मुस्लिम वोटों के लिए रणनीतिक अनुबंध होने लगें।।ममता देश की नेता बन पाएंगी या नही किन्तु पश्चिम बंगाल के मुस्लिम नेता देश के मुस्लिम वोटों के सूत्रधार बनने का भरपूर प्रयास करेंगे,बंगाल के चुनाव परिणामों ने उनके लिए यह अनुकूलता उपलब्ध करवा दी है।

आइये अब चुनाव परिणामों का दूसरा पहलू देखते हैं।
बंगाल में कौन हारा-भाजपा ? भाजपा तो सत्ता में थी नही जो वो हारी। 3 से 76 की ऊंची कूद उसने ली है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर देश के चुनावी राजनीति की समझ रखने वाले ओर बंगाल को थोड़ा भी जानने वाले सामान्य कार्यकर्ता को भी पता था कि बंगाल जीतना इतना आसान नही है।जीतने का एक प्रबल आभासी माहौल भी इसलिए बनाया गया कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक  भाजपा के पक्ष में साहस के साथ वोट डाल सकें क्योंकि  उनको खतरनाक चेतावनियां तो मिल ही रहीं थी कि तृणमूल को वोट नही दिया तो चुनाव के बाद देख लेंगे।इसके बाबजूद 76 सीटें ओर  38.09 % वोट आना भाजपा की हार कैसे हो सकती है ? ओर 27% एकमुश्त समर्थक आबादी के सहारे के बाद  लगभग 47 % वोट लाने वाली ममता की विजय भी गहरे प्रश्न खड़ा करती है।

तो फिर सवाल उठता है कि हारा कौन ? केवल कठोर ही नही दुर्भाग्यजनक सच यह है कि  हारी ही नही बुरी तरह हारी है तो  कांग्रेस हारी है ।उसी तरह जैसे आजादी की लड़ाई के दौरान डायरेक्ट एक्शन के बाद उस समय की कांग्रेस ने भारत विभाजन की बात स्वीकार कर अपनी हार स्वीकार कर ली थी। कांग्रेस ने अपनी इच्छा और रणनीति की बदौलत  बंगाल में अपनी आत्महत्या की या शेष भारत में मुस्लिम मतों के लालच में मुस्लिम रणनीतिकारों के समक्ष अपने आत्म सम्मान को तिरोहित कर दिया यह एक ज्वलन्त  प्रश्न है जिसका उत्तर तो भविष्य में मिलेगा।

तो क्या बंगाल चुनावो में देश हार गया ?नही भारत कभी हार नही सकता। इस भूमि से आगे भी सरदार पटेल और मोदी-शाह पैदा होते रहेंगे।जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा सकता है तो बंगाल को भी केंद्र शासित बनाया जा सकता है।संख्या बल पर  देश का विभाजन अब सम्भव नही है।

आज का ज्वलंत प्रश्न तो यह है कि हिंसा ग्रस्त बंगाल में तुरन्त क्या होगा ?राष्ट्रपति शासन तो एक बहुत छोटा कदम होगा,जो संविधान की भावनाओ ओर प्रावधानों के अनुरूप ही आवश्यक होगा तो लगेगा।पर गृह मंत्रालय की नजरें अब हमेशा बंगाल पर रहेंगी यह तय है ।बंगाल ओर वहां लोकतंत्र  की रक्षा संविधान के दायरे में ही होगी पर संविधान की हर जरूरी धारा का उपयोग होगा और संविधान की मूल भावना की अंततः विजय होगी।

हाँ, बंगाल में राष्ट्रवादियों के लिए अगले कुछ वर्ष बहुत चुनोतिभरे होंगे,ओर बंगाल को बचाने के जिम्मेदारी केवल बंगाल के लोगों की नही पूरे भारत की होगी। कुछ वर्षों में हम समझेंगे  कि बंगाल और शेष भारत की संस्कृति में कोई द्वेत नही है। बंगाल में असली बाहरी कौन है यह सच भी सामने आएगा।गलत नरेटिव ध्वस्त होंगे।

तब तक हम भारतीयों को सतर्क रहना होगा।हम अपने वोट से किसे भी जिताये पर देश को तोड़ने वाली शक्तियों ओर उनके छुपे समझौतों के प्रति जागरूक रहना होगा।
ओर हाँ  कांग्रेस के G-23 को भी ममता में सम्भावना नजर आरही होगी तो इतना ही कहूंगा कि वो अपनी सम्भावनाओं की भ्रूण हत्या ही करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...