सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जेन जी -2

तो नहीं चाहिए जेन जी---------------------------- जंतर मंतर पर CJP के धरना, प्रदर्शन एवं फलस्वरूप शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र के बाद पूरा समाज उद्वेलित है,दुविधा ग्रस्त है।सरकारों का झुकना गलत नहीं है पर ऐसे लोगों के सामने झुकना मन में बेचैनी और भविष्य को लेकर आशंकाएं पैदा करता है।इस आंदोलन से जेन जी को जो इसके पूर्व केवल एक संज्ञा थी उसे एक भौतिक अस्तित्व मिल गया। ओर दुर्भाग्य से यह भौतिक अस्तित्व हमें आश्वस्त करने वाला नहीं बल्कि भयाक्रांत करने वाला है।सवाल केवल भाषा के गिरते स्तर का नहीं है।खतरा उसे मान्यता देने का है।" यह जेन जी की भाषा है." यह वाक्य उन्हें मान्यता देता है और हम पुरानी पीढ़ी (मुझे पता नहीं है कि हमारे लिए भी ऐसा कोई नाम है या नहीं ?) को कमतर सिद्ध करने का अघोषित अभियान है। प्रधानमंत्री जी भी इंस्ट्राग्राम पर आ गए। उन्होंने भी जेन जी से उनकी भाषा में बात करना शुरू कर दी।इसकी प्रशंसा हो रही है।पर इसका मतलब यह नहीं है कि जेन जी की भाषा सही है।इसका एक ही मतलब है कि ये जेन जी हमारे अपने हैं।इनसे संवाद करना है।इनके मन को पढ़ना है,इन्हें समझना है और इन्हें बदलना ह...

जेन जी -1

जंतर मंतर का धरना खत्म हो गया।देश का जन मानस उद्विग्न है पर राजनीति का तकाजा था तो तीनों मांगे मान लीं गईं।जिन्होंने हिंसा फैलाई, अप संस्कृति के ढोल नगाड़े बजाए उन्हें भी माफी मिल गई। सरकार उनका भविष्य खराब नहीं करना चाहती थी।सरकार के पास करने के बहुत काम है,अब सरकार अपने काम में लगेगी। अब समाज की बारी है,समाज की जिम्मेदारी है।वहां जो जेन जी समुदाय था, उस समुदाय का हर सदस्य किसी ना किसी शहर का ,ग्राम का ,मोहल्ले का निवासी होगा ,किसी का बेटी/बेटा होगा।किसी का भतीजी /भतीजा होगा,किसीं ना किसी के नाती पोते होंगे,किसी के मित्र होंगे ,किसी के पड़ोसी होंगे । इन सबकी जिम्मेदारी हैं कि एक बार उनसे पूछें कि तुमने यह क्यों किया ? प्रश्न पूछने का अधिकार केवल उनका नहीं है ,समाज के नाते हमारा भी है.केवल उन्हें ही सरकार को धिक्कारने का अधिकार नहीं है ,समाज के नाते हमें भी उन्हें धिक्कारने का अधिकार है।हमें भी उन्हें दंडित करने का अधिकार है।राज दंड से बड़ा धर्म दंड है। देश को बचाना है,आने वाली पीढ़ियों को बचाना है तो हमें यह करना होगा,करना चाहिए। तभी डीप स्टेट अगली बार सोचेगी ,कई बार सोचेगी की भारत मे...