तो नहीं चाहिए जेन जी----------------------------
जंतर मंतर पर CJP के धरना, प्रदर्शन एवं फलस्वरूप शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र के बाद पूरा समाज उद्वेलित है,दुविधा ग्रस्त है।सरकारों का झुकना गलत नहीं है पर ऐसे लोगों के सामने झुकना मन में बेचैनी और भविष्य को लेकर आशंकाएं पैदा करता है।इस आंदोलन से जेन जी को जो इसके पूर्व केवल एक संज्ञा थी उसे एक भौतिक अस्तित्व मिल गया। ओर दुर्भाग्य से यह भौतिक अस्तित्व हमें आश्वस्त करने वाला नहीं बल्कि भयाक्रांत करने वाला है।सवाल केवल भाषा के गिरते स्तर का नहीं है।खतरा उसे मान्यता देने का है।" यह जेन जी की भाषा है." यह वाक्य उन्हें मान्यता देता है और हम पुरानी पीढ़ी (मुझे पता नहीं है कि हमारे लिए भी ऐसा कोई नाम है या नहीं ?) को कमतर सिद्ध करने का अघोषित अभियान है। प्रधानमंत्री जी भी इंस्ट्राग्राम पर आ गए। उन्होंने भी जेन जी से उनकी भाषा में बात करना शुरू कर दी।इसकी प्रशंसा हो रही है।पर इसका मतलब यह नहीं है कि जेन जी की भाषा सही है।इसका एक ही मतलब है कि ये जेन जी हमारे अपने हैं।इनसे संवाद करना है।इनके मन को पढ़ना है,इन्हें समझना है और इन्हें बदलना है। प्रधानमंत्री जी के साथ हमको भी यही करना होगा ।पर इस स्पष्टता के साथ की ये ठीक नहीं हैं ओर हम गलत नहीं हैं।हमारे मन में द्विविधा रहेगी तो हम कर नहीं पाएंगे।भाषा का संबंध व्यक्ति के मन ओर बुद्धि से है।जंतर मंतर पर अभी व्यक्त भाषा की उपेक्षा की जा सकती थी यदि वह वह स्वाभाविक प्रक्रिया में अभिव्यक्त हुई होती।स्वाभाविक से मेरा तात्पर्य किसी उत्तेजना में ,तात्कालिक परेशानी में,क्रोध में यह भाषा निकली होती तो उसे अनदेखा किया जा सकता था।यह विचारपूर्वक पैदा की हुई भाषा है।इसे हम JNU की भाषा कह सकते हैं।यह भाषा ओर उसके पीछे स्थित विचार उतना ही घातक है जितना मैकाले की शिक्षा पद्धति रही है।इस भाषा को हम जाने अनजाने में, तात्कालिक संकट सुलझाने के उपाय के रूप में या लाड़ प्यार में मान्यता देते हैं तो उसके दुष्परिणाम दूर तक होंगे। दूसरे भी गाली देते हैं,कटु वचन बोलते हैं,कटाक्ष करते हैं इसलिए इन्हें भी गाली देने का अधिकार है।इस प्रकार जब इनके अधिकार की पैरवी करते हैं तो आप भविष्य के खतरे से आंखे मूंद लेते हैं।आंदोलन क्यों था ? प्रश्न पूछने के लिए ? यही तो कह रहे हैं कि थे कि लोकतंत्र में प्रश्न पूछने का अधिकार है। बिल्कुल है ओर सभी को है। कुछ प्रश्न हमें भी पूछना है।आप के प्रश्न क्या थे ? नीट के पेपर किसने लीक किए ? इसका जबाव तो मिल गया था.कैसे लीक हुए ? यह भी पता चल गया था. जो नुकसान हुआ उसका परिमार्जन कैसे होगा ? सरकार ने अल्प समय में पुनः परीक्षा लेकर अपना दायित्व भलीभांति पूरा किया।आगे ना हो इसलिए शासन ने कानून बना दिया,टास्क फोर्स बना दी। इसकी किसी ने (कथित जेन जी) ने तारीफ की,शासन को धन्यवाद दिया ? नहीं ना ? क्या कहा दुनिया झुकती है झुकाने वाला चाहिए।यह आपने संवाद से नहीं ,विनाश की आशंका के भय से करवाया है।हम सब समझते हैं।साफ साफ कहना हो तो नंगे से भगवान डरे।इस से ज्यादा कुछ नहीं।ओर हां ,प्रश्न पूछने ओर प्रोटेस्ट का अधिकार केवल आपका नही है ,हमारा भी है। जो जंतर मंतर पे नही थे उन सबका है। जिन घरों से ,गली मोहल्लों से, ग्राम,शहर,प्रांत से ,कुटुंब ओर समाज से निकल कर आप जंतर मंतर पहुंचे थे उन सबका अधिकार है आपसे प्रश्न पूछने का , आपकी इन हरकतों की खिलाफत करने का।वो सभी पूछ रहे हैं ? आपको सुनाई दे रहा है क्या ? क्यों पूछना चाहते हैं ? क्या पूछना चाहते हैं ? सुनना चाहेंगे ?हम उस महान संस्कृति को बचाना चाहते हैं,जीवन मूल्यों को बचाना चाहते हैं, परिवार ओर कुटुंब की व्यवस्था को बचाना चाहते हैं। जिसे शायद आपकी JNU सोच ने आप तक पहुंचने ही नहीं दिया ओर जो था उसके बारे में विष वमन किया।हम आपको बताना चाहते हैं कि प्रश्न हमने भी पूछे हैं ।प्रल्हाद ने हिरण्यकश्यप से पूछा था,नचिकेता ने अपने पिता से पूछे थे,अर्जुन ने कृष्ण से पूछे थे, लक्ष्मण ने रावण से पूछे थे । क्या इनके बारे में आपको पता है ? प्यारे जेन जी गूगल पर ही सर्च कर लो । उत्तर मिल जायेगा।प्रश्न भी अमर हो गया ओर उत्तर भी। ऐसे प्रश्न पूछने की हैसियत है आपमें?हमने भी प्रोटेस्ट भी किया है । अंग्रेजों से किया है ,मुस्लिम आक्रांताओं से किया है , राम जन्मस्थान मंदिर के लिए किया है,आपातकाल के खिलाफ किया है ।सती प्रथा के लिए किया है, घुँघट प्रथा के लिए किया है,महिला शिक्षा के लिए किया है , अछूत प्रथा के लिए किया है ?अधर्म ,अन्याय के खिलाफ प्रश्न हम ने भी पूछे हैं,हम ने भी संघर्ष किया है।ओर अब भी करेंगे।तुमसे (कथित जेन जी) भी प्रश्न पूछेंगे, तुम्हारे सामने भी प्रोटेस्ट करेंगे । तुमसे संवाद करेंगे ,शास्त्रार्थ करेंगे ,हम तैयार हैं।क्या तुम तैयार हो ? क्या तुम में शास्त्रार्थ का धैर्य है ?क्या तुम प्रश्न पूछने के प्रति निष्ठावान हो ? तुम्हे जो चाहिए वह तो उत्तर नहीं हो सकता है।वह तो कायरता पूर्ण समर्पण होगा।हम चाहते हैं कि तुम समझो ,क्योंकि तुम हमारे प्राण से प्यारे हो।पर अगर तुम अपनी जिद्द पर अड़े रहोगे तो हम में यह कहने का नैतिक साहस भी है और कड़ा कलेजा भी हम कह सकें कि हमें नहीं चाहिए जेन जी।( समाज में कितना आक्रोश है ? समझना चाहते हो तो समझो कि सोशल मीडिया पर समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने अपने अपने माध्यम पर आपकी अश्लिल, भौंडी हरकतों के वीडीओ ,टेक्स्ट पोस्ट किए है जो वे कभी सपने में भी नहीं कर सकते थे।इसलिए ओर केवल इसलिए कि पूरे समाज को पता चले कि आप कितने गिर चुके हो ।ओर सभी लोग आपसे प्रश्न पूछ सकें ओर आपकी खिलाफत कर सकें,ओर अंततः आपको सही मार्ग दिखा सकें।हां हम समझा कर करना चाहते हैं,केवल आपसे बड़े हैं इस बिना पर नहीं।)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें