सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जेन जी -2

तो नहीं चाहिए जेन जी---------------------------- जंतर मंतर पर CJP के धरना, प्रदर्शन एवं फलस्वरूप शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र के बाद पूरा समाज उद्वेलित है,दुविधा ग्रस्त है।सरकारों का झुकना गलत नहीं है पर ऐसे लोगों के सामने झुकना मन में बेचैनी और भविष्य को लेकर आशंकाएं पैदा करता है।इस आंदोलन से जेन जी को जो इसके पूर्व केवल एक संज्ञा थी उसे एक भौतिक अस्तित्व मिल गया। ओर दुर्भाग्य से यह भौतिक अस्तित्व हमें आश्वस्त करने वाला नहीं बल्कि भयाक्रांत करने वाला है।सवाल केवल भाषा के गिरते स्तर का नहीं है।खतरा उसे मान्यता देने का है।" यह जेन जी की भाषा है." यह वाक्य उन्हें मान्यता देता है और हम पुरानी पीढ़ी (मुझे पता नहीं है कि हमारे लिए भी ऐसा कोई नाम है या नहीं ?) को कमतर सिद्ध करने का अघोषित अभियान है। प्रधानमंत्री जी भी इंस्ट्राग्राम पर आ गए। उन्होंने भी जेन जी से उनकी भाषा में बात करना शुरू कर दी।इसकी प्रशंसा हो रही है।पर इसका मतलब यह नहीं है कि जेन जी की भाषा सही है।इसका एक ही मतलब है कि ये जेन जी हमारे अपने हैं।इनसे संवाद करना है।इनके मन को पढ़ना है,इन्हें समझना है और इन्हें बदलना ह...
हाल की पोस्ट

जेन जी -1

जंतर मंतर का धरना खत्म हो गया।देश का जन मानस उद्विग्न है पर राजनीति का तकाजा था तो तीनों मांगे मान लीं गईं।जिन्होंने हिंसा फैलाई, अप संस्कृति के ढोल नगाड़े बजाए उन्हें भी माफी मिल गई। सरकार उनका भविष्य खराब नहीं करना चाहती थी।सरकार के पास करने के बहुत काम है,अब सरकार अपने काम में लगेगी। अब समाज की बारी है,समाज की जिम्मेदारी है।वहां जो जेन जी समुदाय था, उस समुदाय का हर सदस्य किसी ना किसी शहर का ,ग्राम का ,मोहल्ले का निवासी होगा ,किसी का बेटी/बेटा होगा।किसी का भतीजी /भतीजा होगा,किसीं ना किसी के नाती पोते होंगे,किसी के मित्र होंगे ,किसी के पड़ोसी होंगे । इन सबकी जिम्मेदारी हैं कि एक बार उनसे पूछें कि तुमने यह क्यों किया ? प्रश्न पूछने का अधिकार केवल उनका नहीं है ,समाज के नाते हमारा भी है.केवल उन्हें ही सरकार को धिक्कारने का अधिकार नहीं है ,समाज के नाते हमें भी उन्हें धिक्कारने का अधिकार है।हमें भी उन्हें दंडित करने का अधिकार है।राज दंड से बड़ा धर्म दंड है। देश को बचाना है,आने वाली पीढ़ियों को बचाना है तो हमें यह करना होगा,करना चाहिए। तभी डीप स्टेट अगली बार सोचेगी ,कई बार सोचेगी की भारत मे...

पूंजीवाद के अहंकार की पराकाष्ठा

अहंकार की पराकाष्ठा  अमेरिका एक लोकतांत्रिक देश ।वहां की जनता राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ No kings प्रदर्शन कर रही है।देशभर में हजारों कार्यक्रम में लाखों लोग विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हो रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर AI निर्मित एक काल्पनिक VDO साझा किया . इस वीडीओ में वे स्वयं एक राजा की वेशभूषा में विमान को उड़ा रहे हैं और आकाश से प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर मल गिरा रहे हैं। एक शासक के अहंकार की पराकाष्ठा है। घोर निंदनीय। ट्रंप को मालूम है कि अमेरिका संविधान के अनुसार तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते,अब उन्हें चुनाव भी नहीं लड़ना है।अब अमेरिका की जनता उनके जूते की नोक पर है। अमेरिका इस पर कैसे प्रतिक्रिया देता है देखना रोचक होगा। विश्व की लोकतंत्र प्रेमी जनता की प्रतिक्रिया का भी इंतजार रहेगा। ट्रंप की यह प्रतिक्रिया एक व्यक्ति का चरित्र नहीं है। यह पूंजीवाद का चरित्र है।जिसमें पूंजी के शिखर पर बैठे व्यक्ति के लिए जनता तो क्या भगवान का भी कोई स्थान नहीं है।दुनिया को याद होगा कि ट्रंप ने एक बार अपने आप को पोप के वेशभूषा में भी सोशल मीडिया पर प्रस्तुत किया था। अभी शेष दो ढाई...

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...

2 करोड़ के इनामी नक्सली भूपति का आत्मसर्पण

नक्सली उन्मूलन के लड़ाई में 2 करोड़ के इनामी नक्सल नेता भूपति का आत्मसमर्पण एक महत्वपूर्ण मोड़ है।एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।निश्चित ही वामपंथ की सशस्त्र लड़ाई का मॉडल अब धराशाई होने जा रहा है। भूपति के मारे जाने या गिरफ्तार किए जाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसका आत्मसमर्पण है। भूपति के आत्मसर्पण से सशस्त्र लड़ाई का जो वैचारिक आधार  बनाया गया था उसका खोखला पन उजागर होगा। लड़ते लड़ते मर जाने की अपेक्षा आत्मसमर्पण यह सिद्ध करता है कि या तो नक्सलियों के शीर्षस्थ नेतृत्व में भी अपने विचार धारा के प्रति निष्ठा कमजोर थी या वास्तव में तो यह मानना चाहिए कि अपने आप में यह विचार ही कमजोर है। नक्सल के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई का जब विश्लेषण करेंगे तो हम पाएंगे कि सफलता के इस स्तर तक आने में छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान है। 2007से 2017 तक छत्तीसगढ़ में यह लड़ाई  तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व और सुरक्षा बलों ने विशेषकर राज्य की पुलिस ने बहुत जीवटता से लड़ी।यह वह काल था जब वास्तव में देश में नक्सलियों से केवल छत्तीसगढ़ सरकार लड़ाई लड़ रही थी। उन दिनों में प्रदेश शासन को बहुत बड़े बड़े आघात सहना पड़े ...

पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणामों पर त्वरित टिप्पणी।

 खूब लड़ी मर्दानी वह तो............ पश्चिम बंगाल में आंकड़ो के स्तर पर बड़ी उपलब्धि किन्तु उम्मीदों के स्तर पर कमजोर प्रदर्शन से भाजपा निश्चित ही मायूस होगी।उसकी इस मायूसी ने असम में दुबारा सत्ता में आने के खुशी की अभिव्यक्ति पर ग्रहण ही लगा दिया।यद्यपि विचारधारा के धरातल पर असम में दुबारा सरकार में आना भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि ओर संतोष का विषय है। राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध विदेशी घुसपैठ जैसे वैचारिक मुद्दों के संदर्भ में असम में भाजपा की विजय महत्वपूर्ण है। वहाँ यदि भाजपा हारती तो वह उसके लिए पश्चिम  बंगाल के दुःख से ज्यादा गहरा आघात देने वाला परिणाम होता। यद्यपि इन पंक्तियों के लेखन तक अंतिम परिणाम नही आये हैं पर जो रुझान हैं लगभग वे ही परिणामों में परिवर्तित होंगे।इन परिणामों ने सभी को खुश होने की कुछ ना कुछ वजहें दी हैं।कांग्रेस और कम्युनिस्ट खुश हैं कि बंगाल में उन्होंने (?) भाजपा को रोक दिया।भाजपा खुश है कि उसने कुछ पाया ही है तथा कांग्रेस और उतार पर पहुंच गई है। द्रमुक खुश है कि हमें तो आना ही था और हम आ गए।ममता दीदी सबसे ज्यादा खुश हैं जिसकी वे हकदार हैं पर अब उन्हें ए...