नक्सली उन्मूलन के लड़ाई में 2 करोड़ के इनामी नक्सल नेता भूपति का आत्मसमर्पण एक महत्वपूर्ण मोड़ है।एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।निश्चित ही वामपंथ की सशस्त्र लड़ाई का मॉडल अब धराशाई होने जा रहा है।
भूपति के मारे जाने या गिरफ्तार किए जाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसका आत्मसमर्पण है। भूपति के आत्मसर्पण से सशस्त्र लड़ाई का जो वैचारिक आधार बनाया गया था उसका खोखला पन उजागर होगा।
लड़ते लड़ते मर जाने की अपेक्षा आत्मसमर्पण यह सिद्ध करता है कि या तो नक्सलियों के शीर्षस्थ नेतृत्व में भी अपने विचार धारा के प्रति निष्ठा कमजोर थी या वास्तव में तो यह मानना चाहिए कि अपने आप में यह विचार ही कमजोर है।
नक्सल के खिलाफ इस निर्णायक लड़ाई का जब विश्लेषण करेंगे तो हम पाएंगे कि सफलता के इस स्तर तक आने में छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान है।
2007से 2017 तक छत्तीसगढ़ में यह लड़ाई तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व और सुरक्षा बलों ने विशेषकर राज्य की पुलिस ने बहुत जीवटता से लड़ी।यह वह काल था जब वास्तव में देश में नक्सलियों से केवल छत्तीसगढ़ सरकार लड़ाई लड़ रही थी।
उन दिनों में प्रदेश शासन को बहुत बड़े बड़े आघात सहना पड़े ,पर कभी भी राज्य सरकार का संकल्प कमजोर नहीं पड़ा।हर घटना से सरकार ओर सुरक्षा बलों ने कुछ ना कुछ सीखा।
इन आघातों ने उन्हें रणनीतिक दृष्टि से मजबूत किया।
2023 में छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा सरकार का आना और केंद्र में भी भाजपा सरकार का होना नक्सलवाद के खात्मे के लिए महत्वपूर्ण संयोग बना।
सन् 2024ओर 2025 में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई की दिशा ही बदल गई।इन दो वर्षों में नक्सलियों को कई बड़े आघात झेलना पड़े ओर उनकी कमर टूट गई।
मैं पुनः दोहराना चाहता हूं कि भूपति के आत्मसर्पण ने विचार के स्तर पर नक्सलवाद की जड़े हिला दी हैं।नक्सलवाद की हार यह वास्तव में लोकतंत्र की जीत है।
भारत के गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ता और कुशल रणनीति ,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व ,छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की युवकोचित सक्रियता ओर सहभागिता तथा छत्तीसगढ़ के पुलिस के रणनीतिकार अधिकारी निश्चित ही बधाई के पात्र हैं ।इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह का योगदान भी इस लड़ाई के इतिहास में अवश्य रेखांकित होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें