सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणामों पर त्वरित टिप्पणी।

 खूब लड़ी मर्दानी वह तो............ पश्चिम बंगाल में आंकड़ो के स्तर पर बड़ी उपलब्धि किन्तु उम्मीदों के स्तर पर कमजोर प्रदर्शन से भाजपा निश्चित ही मायूस होगी।उसकी इस मायूसी ने असम में दुबारा सत्ता में आने के खुशी की अभिव्यक्ति पर ग्रहण ही लगा दिया।यद्यपि विचारधारा के धरातल पर असम में दुबारा सरकार में आना भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि ओर संतोष का विषय है। राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध विदेशी घुसपैठ जैसे वैचारिक मुद्दों के संदर्भ में असम में भाजपा की विजय महत्वपूर्ण है। वहाँ यदि भाजपा हारती तो वह उसके लिए पश्चिम  बंगाल के दुःख से ज्यादा गहरा आघात देने वाला परिणाम होता। यद्यपि इन पंक्तियों के लेखन तक अंतिम परिणाम नही आये हैं पर जो रुझान हैं लगभग वे ही परिणामों में परिवर्तित होंगे।इन परिणामों ने सभी को खुश होने की कुछ ना कुछ वजहें दी हैं।कांग्रेस और कम्युनिस्ट खुश हैं कि बंगाल में उन्होंने (?) भाजपा को रोक दिया।भाजपा खुश है कि उसने कुछ पाया ही है तथा कांग्रेस और उतार पर पहुंच गई है। द्रमुक खुश है कि हमें तो आना ही था और हम आ गए।ममता दीदी सबसे ज्यादा खुश हैं जिसकी वे हकदार हैं पर अब उन्हें ए...

कोरोना के साथ जीना सीखना याने क्या ?

आओ हम बात करें- (दूसरा दिन-11 मई) कोरोना के साथ जीना सीखना याने क्या ? # हम यह मान लें कि इस विपदा से पूरी तरह बाहर आने में 4से 6 या 12 माह भी लग सकते हैं।(इससे रोज रोज तनाव नही आएगा,ओर हम लंबे समय की योजना बना सकेंगे।) #इस दौरान शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहना सर्वोच्च ओर अनिवार्य प्राथमिकता है। #कोरोना से बचने के लिए अपना सुरक्षा चक्र स्वयं बनाये।अब जब लॉक डाउन शिथिल होगा,हमें भी काम पर निकलना होगा।मुंह पर मास्क,सोशल डिस्टेंस के साथ साथ सबसे जरूरी है जब भी हम किसी सतह को छूते हैं हाथों को सेनेटाइज अवश्य करें। जैसे मोबाइल,पर्स,रुमाल हम जरूर रखते हैं उसी तरह बाहर जाते समय सेनेटाइजर जरूर रखें तथा नई ,अनजान सतह को छूने के बाद भूलकर भी हाथ नाक,आंख कान ओर मुंह पर ना लगाएं, सबसे पहले हाथ सेनेटाइज जरूर करें।और हाँ अपने साथ पानी की बॉटल भी रखें।बाहर का ना कुछ खाएं ना पियें। बस इतना सुरक्षा चक्र आपको कोरोना से बचा लेगा।इस सुरक्षा चक्र के बाद आप अपना रोजमर्रा का काम कर सकते हैं। इसे ही कहते हैं कोरोना के साथ जीना। #हमें एक दूसरे का ध्यान रखना है।केवल आर्थिक मदद ही नह...