आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है।
हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ?
संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है।
संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है।
संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्रम के अनेक छुपे संदेशों ने मन को आह्लादित कर दिया।
1) प्रधानमंत्री जी का भाषण संघ के स्वयंसेवक के लिए एक बौद्धिक था।
2) सरकार्यवाह जी का उद्बोधन का निहितार्थ यही था कि अब हमें समाज की मान्यता प्राप्त हो गई है अब स्वयं के आचरण में पंच परिवर्तन को समावेशीत करते हुए समाज परिवर्तन की प्रक्रिया को तेज करना है।
3) जारी डाक टिकट पर 1963 की गणतंत दिवस परेड में स्वयंसेवकों के गण की सहभागिता का दृष्यांकन ओर सिक्के पर भारत माता को नमन करते स्वयंसेवक अनेक सकारात्मक संदेश को प्रेषित करते हैं।
मेरा सौभाग्य है ओर मुझे गर्व है कि मैं भी एक स्वयंसेवक हूं।
भारत मां की सेवा का एक छोटा उपकरण हूं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें