*आओ हम बात करें ।*
दिनांक-30 मई 2020।
किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।*
कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है।
होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।
देश का सौभाग्य है कि आज 20-25 वर्ष पहले की तुलना में *PDS सिस्टम बहुत सशक्त है।अपवाद छोड़ दिया जाए तो *भूख से मरने* की स्थिति कहीं नही है।हर भारतीय में बचत की प्रवृति होती है और वो 2-4माह अपना जीवन यापन चला सकता है(यदि प्रायोजित मीडिया उससे सवाल ना करे तो).ओर जो अति गरीब हैं *पंचायती राज्य* व्यवस्था में उनकी पहचान तथा उन तक सुविधा पहुँचाने का तंत्र मौजूद है।
हर संकट काल में अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाना एक *संस्कार* भी होता है,ओर यही नागरिक व्यवहार तय करता है कि *आज की आपदा भविष्य के लिए वरदान सिद्ध होगी या अभिशाप।*
----------------------------
*अवसर फाउंडेशन*
*चुनोतियों को अवसर में बदलने की यात्रा।*
------------------------ --
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें