जंतर मंतर का धरना खत्म हो गया।देश का जन मानस उद्विग्न है पर राजनीति का तकाजा था तो तीनों मांगे मान लीं गईं।जिन्होंने हिंसा फैलाई, अप संस्कृति के ढोल नगाड़े बजाए उन्हें भी माफी मिल गई।
सरकार उनका भविष्य खराब नहीं करना चाहती थी।सरकार के पास करने के बहुत काम है,अब सरकार अपने काम में लगेगी।
अब समाज की बारी है,समाज की जिम्मेदारी है।वहां जो जेन जी समुदाय था, उस समुदाय का हर सदस्य किसी ना किसी शहर का ,ग्राम का ,मोहल्ले का निवासी होगा ,किसी का बेटी/बेटा होगा।किसी का भतीजी /भतीजा होगा,किसीं ना किसी के नाती पोते होंगे,किसी के मित्र होंगे ,किसी के पड़ोसी होंगे ।
इन सबकी जिम्मेदारी हैं कि एक बार उनसे पूछें कि तुमने यह क्यों किया ? प्रश्न पूछने का अधिकार केवल उनका नहीं है ,समाज के नाते हमारा भी है.केवल उन्हें ही सरकार को धिक्कारने का अधिकार नहीं है ,समाज के नाते हमें भी उन्हें धिक्कारने का अधिकार है।हमें भी उन्हें दंडित करने का अधिकार है।राज दंड से बड़ा धर्म दंड है।
देश को बचाना है,आने वाली पीढ़ियों को बचाना है तो हमें यह करना होगा,करना चाहिए।
तभी डीप स्टेट अगली बार सोचेगी ,कई बार सोचेगी की भारत में हाथ डालें या नहीं ?
डीप स्टेट ही असली चुनौती है ,ओर उससे मुकाबला करना हमें सीखना होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें