सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूंजीवाद के अहंकार की पराकाष्ठा

अहंकार की पराकाष्ठा 

अमेरिका एक लोकतांत्रिक देश ।वहां की जनता राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ No kings प्रदर्शन कर रही है।देशभर में हजारों कार्यक्रम में लाखों लोग विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हो रहे हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर AI निर्मित एक काल्पनिक VDO साझा किया . इस वीडीओ में वे स्वयं एक राजा की वेशभूषा में विमान को उड़ा रहे हैं और आकाश से प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर मल गिरा रहे हैं।

एक शासक के अहंकार की पराकाष्ठा है।
घोर निंदनीय।
ट्रंप को मालूम है कि अमेरिका संविधान के अनुसार तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते,अब उन्हें चुनाव भी नहीं लड़ना है।अब अमेरिका की जनता उनके जूते की नोक पर है।

अमेरिका इस पर कैसे प्रतिक्रिया देता है देखना रोचक होगा।
विश्व की लोकतंत्र प्रेमी जनता की प्रतिक्रिया का भी इंतजार रहेगा।

ट्रंप की यह प्रतिक्रिया एक व्यक्ति का चरित्र नहीं है।
यह पूंजीवाद का चरित्र है।जिसमें पूंजी के शिखर पर बैठे व्यक्ति के लिए जनता तो क्या भगवान का भी कोई स्थान नहीं है।दुनिया को याद होगा कि ट्रंप ने एक बार अपने आप को पोप के वेशभूषा में भी सोशल मीडिया पर प्रस्तुत किया था।
अभी शेष दो ढाई वर्ष दुनिया पूंजी बाद की पराकाष्ठा के ऐसे अनेक वीभत्स प्रदर्शन देखेगी।

मुझे लगता है ट्रंप का एक बड़ा योगदान दुनिया के लिए यह होगा कि एक विचारधारा के रूप में "पूंजीवाद" के औचित्य पर बहस प्रारंभ हो जाएगी।

विचारधारा के रूप में साम्यवाद अब समाप्त है ,पूंजीवाद पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।अंतिम विकल्प हिन्दू जीवन दर्शन ही होगा । विश्व कल्याण की दृष्टि ओर क्षमता हमारे पास ही है।

https://www.facebook.com/share/p/1F9ShumbjW/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...