आओ हम बात करें।
दिनांक-01 जून 2020
प्राचीन चीन में बौद्ध धर्म के पहले कई महान राजवंशों का धर्म प्रचलित था। भारत में जब गौतम बुद्ध अपने मत का प्रचार कर रहे थे तब चीन में कन्फ्यूशियस नामक दार्शनिक अपने मत का प्रचार कर रहे थे। सम्राट अशोक ने अनेक विद्वानों को बौद्ध धर्म का चीन में प्रचार करने भेजा। चीन में बौद्ध धर्म बहुत लोकप्रिय हुआ। दोनों देशों के बौद्ध धर्म के विद्वान एक-दूसरे देश की यात्रा करते रहे। भारत में फाहयान, हुएन सांग, इत्सिंग जैसे विद्वान भारत आए। दूसरी शताब्दी ईसा में ताओ वाद (लाओत्से तुंग), मोहीवाद (मोजी) और न्यायवाद (हान फेईजी और ली सी) भी खूब फला-फूला। लेकिन इन सभी के बीच बौद्ध धर्म ने अपनी जड़ें जमाईं और इसने चीन की भिन्न-भिन्न विचारधाराओं को एक सूत्र में बांध दिया। बौद्ध धर्म के कारण चीन में जातिगत एकता और शक्ति का विकास हुआ। भारत और चीन के बीच मैत्री संबंध निरंतर बना रहा, दक्षिण भारत के कई राजवंश जिनमें चोल व पल्लव वंश महत्वपूर्ण हैं, ने अपने राजदूत चीन भेजे थे।
भारतीय पौराणिक ग्रंथों में चीन के भारत से संबंध होने की जानकारी मिलती है। पूर्व काल में भारतीय धर्मग्रंथों के अनुसार चीन को हरिवर्ष कहा गया है। जम्बूदीप के राजा अग्नीघ्र के 9 पुत्र हुए- नाभि, किम्पुरुष, हरिवर्ष, इलावृत, रम्य, हिरण्यमय, कुरु, भद्राश्व और केतुमाल। राजा अग्नीघ्र ने उन सब पुत्रों को उनके नाम से प्रसिद्ध भूखंड दिया। हरिवर्ष को मिला आज के चीन का भाग, जो प्राचीन भूगोल के अनुसार जंबूद्वीप का एक भाग या वर्ष था। हरिवर्ष का उल्लेख जैन सूत्रग्रंथ 'जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति' और 'विष्णु पुराण' में मिलता है।।
--–--------------------------
द नैरेटिव,
www.thenarrativeworld.com
–--------- –-------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें