*आओ हम बात करें।*
दिनांक-11जून 2020।
*आजादी का आंदोलन*
आजादी के आंदोलन के समय से वामपंथी लॉबी ने जो किया वो कभी भी देश हित में नही किया।
अब यह भी सामने आने लगा है कि *मुस्लिम लीग ओर वामपंथी लॉबी* की जुगलबंदी से ही भारत विभाजन का विचार सामने आया ओर इस गठबंधन को जारी रखते हुए मुस्लिम लीग के *भारत विभाजन* के प्रस्ताव का कंधे से कंधा मिलाकर खुलकर समर्थन भी किया।
उसी समय से वामपंथी लॉबी का यह कहना था कि भारत के 2 नही 16 टुकड़े होना चाहिए।
इतिहास की पुस्तकें उठाकर देख सकते हैं कि आजादी के आंदोलन के दौरान कहीं भी *वामपंथी लॉबी* ने भारत विभाजन का विरोध नही किया।
यहाँ तक कि कांग्रेस के अंदर कई धाराएँ थीं जिन्होंने प्रारम्भ में अलग अलग तरीके से *भारत विभाजन* की योजना को अस्वीकार किया या असहमति जताई,बाद में भले ही मजबूरी वश उसे स्वीकार कर लिया।लेकिन वामपंथी लॉबी इस विषय में या तो मौन रही या भारत विभाजन के समर्थन में रही।
आज JNU में वामपंथी छात्र यदि *"भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार*"यदि यह नारे लगाते हैं तो उसके बीज उनके इतिहास में दिखते हैं।
*नेताजी सुभाषचंद्र बोस को "तोजो का कुत्ता"* कहना वामपंथी लॉबी का प्रसिद्ध
डायलॉग है।
*वामपंथी लॉबी* ने गलती से भी कभी ऐसा काम नहीं किया जिसे देशभक्ति की श्रेणी में डाला जाए।
*इसलिए अब समय आ गया है कि वामपंथी लॉबी ,उसके अनेक छद्म स्वरूपों की पहचान को बेनकाब किया जाए।*
-----------------------------
*द नैरेटिव*
www.thenarrativeworld.in
-------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें