*आओ हम बात करें।*
दिनांक-2 जून 2020।
*चीन की अर्थव्यवस्था*
प्राचीन काल से चीन में नए *अविष्कारों* को प्रेरित किया गया, सबसे पहले *सिल्क* का उत्पादन चीन में हुआ, चीनी मिट्टी के बर्तन का निर्माण हुआ। ग्रीक व अन्य यूरोपीय देशों में चीन का सिल्क की मांग अत्यधिक थी। चीन जिस रास्ते से मध्य एशिया होते सिल्क का व्यापार करता, उस मार्ग को *सिल्क मार्ग* कहा जाता था। कालांतर में चीन का व्यापार दुनिया के देशों में कम हो गया क्योंकि भारत के साथ बढ़ गया। मध्यकाल में चीन में खनिज उत्पादन होने लगा और राजशाही कमजोरी के कारण पुर्तगाल, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों ने चीनी राजा पर दबाव डालकर मुनाफे का व्यापार करने लगे। चीन की अर्थवयवस्था बिगड़ गई। *1911 में चीन यूरोपीय व्यापारियों से मुक्त हुआ,* लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इसका फायदा माओ ने उठाया और क्रांति कर नई *साम्यवादी सत्ता* स्थापित की। माओ भी 1949 से 1976 तक ज्यादा कुछ कर नहीं पाया, उसकी *great leap forward*
की नीति बुरी तरह असफल हो गई। 1976 में माओ की मृत्यु के बाद चीन में सुधारों की ज़िम्मेदारी *डेंग ज़ियाओपिंग* ने उठाई। उन्होंने चीनी अर्थव्यवस्था को नया आकार देना शुरू किया. किसानों को अपनी ज़मीन पर खेती करने का अधिकार दिया गया. इससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया और खाने की कमी की समस्या भी दूर हो गई।
चीन और अमरीका ने *1979* में अपने कूटनीतिक सम्बन्धों को दोबारा स्थापित किया और विदेशी निवेश के दरवाज़े खोल दिए गए। *चीन में विदेशी कंपनियों को आमंत्रित करने SEZ की नीति अपनाई।* जब 1991 विश्व व्यापार की नीति दुनिया ने अपनाई तब चीन ने यूरोप का अंधानुकरण नहीं किया। चीन *WTO*
में तत्काल 1995 में शामिल होने के बजाय अपने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का कौशल बढ़ाने और उनको उत्पादन से जोड़ने का काम किया। 2001 में जब WTO
में शामिल हुए तो उसके देशें विदेशी और ग्रामीण क्षेत्रों का उत्पादन दुनिया भर में निर्यात होने लगा। इससे चीन कि अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष 10% की दर से बढ़ी, देखते ही देखते *चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।*
*लेकिन पिछले दशक से चीन की आर्थिक स्थिति *डांवाडोल* *है, विकास दर आधी हो गई है और अमेरिका के साथ उनके व्यापारिक मतभेद और कोराना को लेकर चीन पर उठ रहे सवालों के कारण संकट में है।*
–--------------------------
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
----------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें