सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में वामपंथी आंदोलन का विकृत चेहरा-02

*आओ हम बात करें।*
दिनांक-12 जून 2020।

*1962 का भारत चीन युद्ध।*

जब कोई भयानक संकट आता है तो
कौन अपना है कौन पराया है,यह बहुत आसानी से ओर स्पष्टता से पता पड़ जाता है।

1962 में भारत चीन युद्ध हुआ।भारत की हार हुई।आजादी के बाद पहली बार भारत के लिए *दुःखद* ओर *अपमानजनक* स्थिति पैदा हो गई।

ऐसे समय जब देश के सैनिक एक कठिन लड़ाई लड़ रहे थे, *कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ओर उनके दिग्गज नेता खुलकर चीन के समर्थन में खड़े थे।*

वामपंथियों ने यह दावा किया कि *यह युद्ध नहीं बल्कि यह एक समाजवादी और एक पूंजीवादी राज्य के बीच का एक संघर्ष है।* कलकत्ता में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बंगाल के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु ने तब चीन का समर्थन करते हुए कहा था *चीन कभी हमलावर हो ही नहीं सकता (China cannot be the aggressor)”. ज्योति बसु* के समर्थन में तब लगभग सारे वामपंथी एक हो गए थे।

ऐन युद्ध के समय वामपंथी श्रमिक युनियनों ने सुरक्षा उद्योंगो में हड़तालें कर दीं।

और *वामपंथी लॉबी के बुद्धिजीवी चीन को आक्रमण कर्ता नही बल्कि मुक्तिदाता* घोषित कर रहे थे। वे कहते थे कि भारत की सर्वहारा जनता को पूंजीवाद ओर सामंतवाद से आजादी दिलाने के लिए
चीन ने भारत पर आक्रमण किया है,अतः एक मुक्ति दाता के रूप में चीन के आक्रमण को मदद करना चाहिए।

1962 के युद्ध में भारत को हार मिली।और पंडीत नेहरू से लेकर आम भारतीय को पता पता पड़ गया कि भारत की कम्युनिस्ट लॉबी भरोसे के लायक नही है।अपनी नही है,पराई है।

इसलिए अब समय आ गया है कि *वामपंथी लॉबी ,उसके अनेक *छद्म स्वरूपों* की पहचान को बेनकाब किया जाए।
----------------------------- 
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...