सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जाने और समझें चीन को -03

*आओ हम बात करें*
दिनांक-03 जून 2020
चीन में *माओ त्से तुंग* के नेतृत्व में साम्यवादी आंदोलन की शुरुआत 1920 के दशक से हो गई थी लेकिन सफलता 1949 में मिली। राजतंत्र के अधीन चल रही *गणतांत्रिक प्रणाली* को खत्म कर चीन में *साम्यवादी तानाशाही* व्यवस्था लागू कर दी गई। नई व्यवस्था के तहत *जनता सरकार नहीं चुनती पार्टी के कार्यकर्ता केंद्रीय समिति चुनते हैं* और केंद्रीय समिति देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री चुनती है। माओ 1959 तक देश के प्रमुख बने रहे। उन्होंने चीन में *साम्यवादी अर्थव्यवस्था* लागू किया जिसके तहत *ग्रेट लीप फॉरवर्ड*  की नीति 1958 में शुरु की। इसके तहत कृषि और उद्योग को बढ़ावा देना था। कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं की गलत रिपोर्ट के कारण यह योजना बुरी तरह असफल हो गई, खाद्यान्न के उत्पादन नहीं होने से अकाल पड़ गया जिसमें 20 लाख से अधिक चीनी नागरिकों की मौत हो गई।

इससे बौखलाए माओ ने अपने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को सबक सिखाने के लिए *कल्चरल रेवोल्यूशन* के नाम पर जमकर हत्याएं की। 1976 में माओ की मृत्यु हो गई, उसके बाद चीन में हालात सुधारने के लिए नई नीति बनाई गई जिसमें साम्यवाद के सिद्धांतों से अलग *निजीकरण* की नीति अपनाई गई, इस नीति के कारण विदेश से निवेश तो आया लेकिन महंगाई, भ्रष्टाचार और राजनीतिक भाई भतीजावाद बढ़ गया। इससे परेशान जानता ने 1985 से आंदोलन शुरू कर दिया, सबसे बड़ा आंदोलन *1989 के अप्रैल* महीने में चीन के छात्रों ने किया। इस समय चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में भी असंतोष था, आंदोलन को कुचलने के लिए चीनी साम्यवादी सरकार ने मार्शल लॉ लगा दिया और *tiananman स्क्वायर* नमक स्थान पर चीन की सेना ने घेरकर बंदूक और टैंक से हमला कर दिया, इस नरसंहार में हजारों छात्र मारे गए।

इस घटना के बाद चीन में साम्यवादी सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ा और जनता लोकतंत्र की मांग करने लगी। ऐसे हजारों असंतुष्टों को चीन की सरकार ने बंदी बना लिया या हत्या करवा दी। हालांकि tiananman स्क्वायर घटना के बाद चीन में नई आर्थिक नीति बनी, इस नीति के अनुसार गांव को उत्पादन से जोड़कर रोजगार के अवसर खड़े किए, दुनिया भर में अपना सस्ता माल निर्यात कर चीन आर्थिक रूप से मजबूत हो गया। वर्तमान स्थिति में चीन की अंदरूनी राजनीति में असंतोष है और *corona* के कारण दुनिया की आंख का कांटा बना हुए है।
देखिये अब आगे आगे होता है क्या ?
-------------------------------1
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...