*आओ हम बात करें।*
दिनांक-13जून 2020।
*भारत की सामरिक ताकत ओर वामपंथी लॉबी*
भारत आजादी के बाद पं नेहरू के द्वारा एक सामरिक दृष्टि से कमजोर राज्य बना। पं नेहरू दुनियां को *शांति का पाठ* पढ़ाते अपने देश को ही किसी युद्ध के लिए तैयार नहीं किया, इसका नतीजा देश को *1962 के चीन से करारी हार* के रूप में भुगतनी पड़ी। इसके बाद जब भारत *लाल बहादुर शास्त्री* के नेतृत्व में देश की सेना को मजबूत करने का काम शुरू किया तो उनकी हत्या हो गई।
भारत कभी सामरिक रूप से ताकतवर न बने इसके लिए देश के *कम्युनिस्ट* सेना पर होने वाले खर्च को अनावश्यक बताते हुए विरोध करते हैं। भारत ने जब *1974* और *1999* में *परमाणु परीक्षण* किया तो सबसे ज्यादा हल्ला *कम्युनिस्टों* ने मचाई।
भारत में गरीबी दूर करने में सेना पर होने वाले खर्च का विमर्श खड़ा किया। सैन्य उपकरणों की खरीदी को बार बार साजिश रचकर रोकने का प्रयास किया।
2006 में मनमोहन सिंह कि सरकार के समय अमेरिका से *परमाणु समझौते* को भी रोकने की कोशिश की, सरकार से समर्थन वापस ले लिया। एक तरफ भारत की सैन्य शक्ति को कमजोर बनने में *कम्युनिस्ट बुद्धिजीवियों* ने विश्व शांति और परमाणु निःस्त्रिकरण का पाठ पढ़ाते रहे वहीं चीन जो 1960 तक एक सैन्य दृष्टि से कमजोर देश था वह ताकतवर बनता गया।
इसलिए अब समय आ गया है कि वामपंथी लॉबी ,उसके अनेक *छद्म स्वरूपों* की पहचान को बेनकाब किया जाए।
-----------------------------
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
-------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें