सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जाने और समझें चीन को -04

*आओ हम बात करें।*
दिनांक 04 जून 2020।

आज ही हुआ था चीन का *जलियांवाला बाग।*
1989 में लोकतंत्र बहाली को लेकर जन आंदोलन हुआ था, जिसके पीछे ज़्यादातर छात्र ही थे। इस आंदोलन ने इतनी व्यापकता हासिल की थी कि चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित *तियानमेन चौक* पर सरकार के विरोध में एक लाख से ज़्यादा प्रदर्शनकारी इकट्ठे हो गए थे। *इस विद्रोह को कुचलने के लिए 19 मई को चीन सरकार ने मार्शल लॉ लगाया था और 4 जून को तोपों, बंदूकों व टैंकों से गोलीबारी कर प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया था।*

आंदोलन की शुरुआत सुधारवादी छवि के कम्युनिस्ट नेता *हू याओबांग* की मौत 15 अप्रैल 1989 में होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय के बाहर इकट्ठे हो गए। *हूं याओबांग चीन के ईमानदार और सुधारवादी नेता थे जिन्हें पार्टी महासचिव के पद से 1987 में अपमानजनक तरीके से हटा दिया गया था। उनकी जनता में छबि अच्छी थी, लोकप्रिय थे।*

1985 के बाद चीन के लोगों में चीन के भविष्य को लेकर गहरी चिंताएं थीं। उस समय की चीनी सरकार की नीतियां भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही थी। *देश में हर तरफ महंगाई, भ्रष्टाचार, नई अर्थव्यवस्था के लिए शिक्षित युवाओं के रोज़गार को लेकर सीमित सोच, प्रेस की स्वतंत्रता का हनन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन जैसे कई मुद्दों पर लोग नाराज़ थे।*

जब *छात्र आंदोलन* को गति मिलने लगी, तब चीन के राष्ट्रपति जेंग जिनपिंग के नाम सरकारी समाचार पत्र में संपादकीय छपी जिसमें छात्र आंदोलन को पार्टी विरोधी और देश विरोधी बताया। इससे छात्र और भड़क गए।

इन मुद्दों पर चीनी सरकार और पार्टी एकमत नहीं थी, पार्टी के भीतर गुटबाजी चल रही थी। पार्टी के महासचिव झाओ जियांग के उदारवादी प्रस्ताव के विरुद्ध प्रधानमंत्री लि पेंग और उनके सहयोगियों ने झाओ के प्रस्ताव को नकारते हुए चीन में मार्शल लॉ लागू कर दिया। इससे जनता और भड़क उठी, इन प्रदर्शनों को इतना जन समर्थन मिला कि 3 और 4 जून 1989 को तियानमेन स्क्वायर पर एक लाख से ज़्यादा प्रदर्शनकारी इकट्ठे हो गए थे।

*तियानमेन नरसंहार की कुछ खास तारीखें*
*15 अप्रैल 1989* चीन में लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर काम करने वाले नेता हू याओबांग की मौत।

*13 मई 1989* : तियानमेन स्क्वायर पर 100 से ज़्यादा छात्र भूख हड़ताल पर बैठे और अगले कुछ ही दिनों में हड़तालियों की संख्या हज़ारों में थी।

*19 मई 1989* : तियानमेन स्क्वायर पर एक विशाल रैली आयोजित हुई जिसमें करीब 12 लाख लोग शामिल थे। इस रैली के चलते चीन सरकार के प्रमुख ली पेंग ने मार्शल लॉ लागू करवाया।

*1 जून 1989*: बीजिंग से अमेरिकी समाचार प्रसारण रोका गया। चीनी सेना के चित्र खींचने या वीडिया बनाने पर भी रिपोर्टरों पर प्रतिबंध लगाया गया।

*2 जून 1989*: तियानमेन स्क्वायर पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में गायक हाउ डेजियन के कॉंसर्ट में 1 लाख लोग जुटे।

*4 जून 1989* : 3 और 4 जून की दरम्यानी रात एक बजे से चीनी सेना ने तियानमेन स्क्वायर पर गोलीबारी शुरू की और दिन भरे चले इस दमनचक्र में नागरिकों और छात्रों को मौत के घाट उतारा गया। मौतों का औपचारिक व वास्तविक आंकड़ा तक जारी नहीं किया गया।

*5 जून 1989* : मशहूर टैंकमैन वाकया हुआ। एक प्रदर्शनकारी टैंकों को रोकता हुआ अकेला सड़क पर टैंकों के सामने खड़ा दिखा और इस तस्वीर को सालों तक चीन ने प्रतिबंधित रखा। इसी दिन, हांगकांग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के आयोजन में 70 हज़ार लोग जुटे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...