सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में वामपंथी आंदोलन का विकृत चेहरा-04

*आओ हम बात करें।*
दिनांक-14जून 2020।

"100 वर्षो में राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर का एक भी नेता पैदा नही कर सकीं भारत की *वामपंथी लॉबी."*

क्या यह दुःखद नही है कि *भारत की कम्युनिस्ट लॉबी को भारत के महापुरुषों में से एक भी महापुरुष नही मिला जिसे संस्थागत स्तर पर वे अपने महापुरुष के रूप में स्वीकार कर सकें,उनसे प्रेरणा लें सकें ?*

वैचारिक प्रेरणा के लिए ये तो ये *कार्ल मार्क्स,लेनिन, फिदेल कास्त्रो ,माओ* पर निर्भर हैं हीं, आज भी बहुतांश नीतिगत निर्णयों,कार्ययोजनाओं,पंरपराओं के मामलों में भी ये आधार *रूस और चीन* की घटनाओं में ढूंढते हैं।

अत्यंत आशंकित करने वाला तथ्य यह है कि *कम्युनिस्टों का पूरा संसार परस्पर शक ओर षडयंत्रो* से शुरू होता है और उसी के इर्द-गिर्द घूमता है।लेनिन से लेकर माओ तक सभी ने अपनी सत्ता की पकड़ मजबूत बनाये रखने के लिए अपनी ही जनता और अपने ही नेताओं की *हत्या के विश्व रिकार्ड* बनाएं हैं।

हजारों,लाखों जन-हत्या के अपराधी हैं,ऐसे नेताओं से जो प्रेरणा लेते हैं,उनसे हम क्या उम्मीद कर सकते हैं ?.यही कारण है कि अपनी स्थापना के *100 सालों* के बाद भी भारत की कम्युनिस्ट पार्टियां अपने देश में से राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर का कोई विचारक या राजनेता खड़ा नही कर पाईं।
क्या हमें कोई ऐसा नाम ध्यान में आता है ?

भारत में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना करने वाले *मानवेन्द्र नाथ राय* तथा कानपुर के सत्यभक्त तथा बाद में पार्टी के बड़े नेता अजय घोष ओर श्रीपाद अमृत डांगे अंतर्विरोधों के कारण स्वयं ही पार्टी छोड़कर चले गए।1996 में ज्योति बसु को गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री बनने का मौका आया तो पार्टी ने मना कर दिया ओर बाद में सोमनाथ दा जैसे वरिष्ठ नेता को पार्टी से निकाल दिया।

आज जब इनके स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं और इनका जनाधार पूरी तरह सिकुड़ गया है फिर भी *षडयंत्र ओर विध्वंस* में सिद्धहस्त वामपंथी लॉबी आज भी भारत को कमजोर करने और तोड़ने में लगी हैं ।

आज वामपंथी लॉबी भारत के कुछ महापुरुषों का यदा-कदा नाम जरूर लेती हैं पर वे दिल से उन्हें स्वीकार नही करतीं है । *देश और समाज* को तोड़ने के लिए वे उन महापुरुषों का मात्र उपयोग करती हैं।

इसलिए अब समय आ गया है कि *वामपंथी लॉबी ,उसके अनेक छद्म स्वरूपों की पहचान को बेनकाब किया जाए।*
----------------------------- 
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...