सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जाने और समझें चीन को-06

*आओ हम बात करें।*
दिनांक-06जून 2020।

चीन में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या उनकी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। *2050 तक 33 करोड़ चीनियों की आयु 65 वर्ष से अधिक हो जाएगी।* साथ साथ युवाओं कि संख्या *कम* ही रही, इस वजह से चीन अब विदेशी कंपनियों के लिए एक आदर्श जगह नहीं रही।

चीन में जब युवाओं कि आबादी जब बहुत बढ़ गई, बेरोजगारी बढ़ गई थी तब चीन ने *आर्थिक उदारीकरण* की नीति शुरु की, चीन में सस्ता श्रम के कारण बड़ी संख्या में यूरोपीय, अमेरिकी, जापानी कंपनियों ने निवेश किया। 

चीन ने जनसंख्या नियंत्रण की लिए ,1980में सख्त नीति नीति बनाई। अब यही *एक बच्चे की नीति* से समस्या गंभीर हुई है। अब युवाओं कि संख्या कम होने के कारण श्रमिक नहीं मिल रहे, जो है वे ऊंची तनख्वाह की मांग कर रहे हैं। 

कल तक चीन की आबादी वहां की ताक़त थी, आज वही कमजोरी बन गई है। 1980 में आबादी नियंत्रण के लिए लागू नीति के विकास दर में बाधा बनने के कारण चीन ने 2016 में माता-पिता को दो बच्चों की इजाजत दे दी। लेकिन, इससे आबादी के टाइम बम की टिक-टिक रुकी नहीं है। *2016 में 8% की बढ़ोतरी के बाद 2017 में जन्म दर 3.5% पर आ गई।* चीन के मध्यम आय वर्ग में प्रवेश करने से यह ट्रेंड बढ़ रहा है।

विकसित देशों में मध्यम वर्ग कम बच्चों को जन्म देता है। कई पश्चिमी देशों के समान बड़ी संख्या में चीनी महिलाएं बच्चे पालने की बजाय कैरियर को प्राथमिकता दे रही हैं। इस स्थिति में भारत की युवा आबादी चीन के इस विशेषता को छीन सकता है क्योंकि 1980 में जो चीन की शक्ति थी अब वह भारत के पास है।

*देश की 60 प्रतिशत आबादी 40 वर्ष से कम आयु की है।* ऐसे में चीन से बड़ी संख्या में कंपनियां छोड़कर भारत अा सकती हैं ।

किंतु जनसंख्या में युवा ,वृद्ध अनुपात की समस्या तो भविष्य में भारत में भी आ सकती है।किंतु उसके कई हल हो सकते हैं।
एक बात जरूर है चीन ने यह सब जनता पर जबरन थोप कर जनसंख्या नियंत्रण करवाया,जबकि भारत में यह जागरूकता के आधार पर हुआ।
*यही बढ़ा अंतर है एक लोकतांत्रिक ओर माओवादी राज्य में।*
------------------------------
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...