*आओ हम बात करें।*
दिनांक-07.06.2020.
*साम्रज्यवादी चीन दुनिया के लिए खतरा।*
दुनिया में आक्रामक विस्तार की राह पर चल रहा है। चीन अपने विशाल उद्योग के साथ अपने सामानों के लिए बाज़ार में माँग बढ़ा रहा है, और अपने विशाल *3.2 ट्रिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा* रिज़र्व के साथ लाभदायक निवेश के नए रास्तों की तलाश कर रहा है। *चीनी आज आक्रामक साम्राज्यवादी हैं और दुनिया के लिए सबसे बड़ा ख़तरा हैं।*
चीन भारत को विकास करते या बड़ी शक्ति के रूप में उभरता हुआ नहीं देख सकता, इसलिए भारत जब भी शक्तिशाली बन कर उभरता है, चीन कोई न कोई रुकावट पैदा करता है।
1991 में वैश्विक आर्थिक नीतियों को भारत ने अपनाया, दुनिया भारत की ओर आकर्षित हुई, चीन इसके बाद भारत में *नक्सलियों* को शह दे रहा है। जब भारत एक आर्थिक शक्ति के रूप में खड़ा होने लगा और दुनिया के विकसित देशों में धाक जमने लगी, तो चीन पाकिस्तान के साथ दोस्ती बढ़ाकर भारत में कश्मीर और बाकी जगह आतंकवादियों को मदद कर रहा है।
साथ में *श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान को आर्थिक मदद देने के नाम पर भारत विरोधी एक घेरा तैयार कर रहा है।*चीन का ध्यान अक्सर बंदरगाहों जैसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा है जैसे पाकिस्तान में *ग्वादर,* और श्रीलंका में *हंबनटोटा*, जिसका उद्देश्य इन देशों में एक रणनीतिक आधार तैयार करना है।
*चीन की आर्थिक साम्राज्यवाद केवल भारत नहीं बल्कि उसके सभी पड़ोसी देशों को प्रभावित कर रहा है*, चाहे वियतनाम हो, जापान हो या दक्षिण चीनसागर के क्षेत्र में आने वाला कोई अन्य देश हो। आज चीनी लगभग हर जगह हैं, एशिया, अफ़्रीका, लैटिन अमेरिका और निश्चित रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप भी इसमें शामिल हैं।
उनका *बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI)* सड़कों, रेलवे, तेल पाइपलाइनों, बिजली ग्रिड, बंदरगाहों और अन्य मूलढाँचा परियोजनाओं का एक नेटवर्क है जो चीन को दुनिया से जोड़ता है। इसका उद्देश्य चीन और बाक़ी यूरेशिया के बीच *इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और कनेक्टिविटी* में सुधार करना है ताकि वह इन देशों पर हावी हो सके।
*चीन की इन प्रवत्तियों को लेकर हमें सतर्क रहना होगा।*
--------------------------- ---
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
-------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें