*आओ हम बात करें।*
दिनांक-08 जून2020।
*भारत के नक्सलवाद जड़ें चीन में हैं*
अमेरिका के विदेश विभाग की एक रिपोर्ट के तहत दुनिया के *पांच सबसे खूंखार आतंकी संगठनों* की सूची जारी की गई है। आपको जानकार हैरत होगी कि इसमें *भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)* को भारत में सबसे ज्यादा हिंसा फैलाने वाला गुट बताया गया है।
यानि जिस समस्या को लेकर भारत का आम नागरिक को चिंता नहीं है वहीं देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है और वह समस्या है *नक्सलवाद* जिसे अब *माओवाद* भी कहा जाता है।
कई बार लोगों को भ्रम होता है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तो चुनाव लड़ती हैं, जिनके प्रतिनिधि सांसद हैं, विधायक हैं, काई राज्य में सरकार चला चुके , वे नक्सलियों और माओवादियों से अलग है।
जबकि ऐसा नहीं है, *नक्सलवाद का जन्म भी इन्हीं कम्युनिस्ट पार्टियों से हुआ है।* रुस में जब 1917 में क्रांति हुई, उसके बाद वहां राजशाही को खत्म कर समाजवाद पर आधारित एक व्यवस्था बनी, इसी नई राजनीतिक व्यवस्था को साम्यवाद कहते हैं। *साम्यवाद या कम्युनिज्म एक राजनैतिक विचारधारा है, सत्ता पाने का जरिया,* भारत में भी समाजवादी सत्ता स्थापित करने के उद्देश्य से 1920 में भारतीय साम्यवादी पार्टी का गठन ताशकंद में किया गया था।
स्वतंत्रता के बाद यही पार्टी ने सशस्त्र विद्रोह कर सत्ता हथियाने की कोशिश की, तब भारत आजादी के द्वार पर था। भारत में संविधान लागू हो गया, इसके बाद भी कम्युनिस्ट भारत में हिंसा से सत्ता हथियाने का लक्ष्य नहीं छोड़ पाए। इसी कम्युनिस्ट पार्टी ने जब लोकतंत्र मेंहिस्सा लेना शुरू कर दिया तो एक समूह इनसे अलग हो कर चीन के तानाशाह माओ से प्रभावित होकर भाकपा मार्क्सवादी लेनिनवादी का गठन किया। इन्हीं लोगों ने *1967 में नक्सलबाड़ी गांव में भूस्वामियों की हत्या कर अपनी सत्ता बना ली। इसी आंदोलन को नक्सलवाद आंदोलन कहा जाता है।*
-------------------------------
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
--------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें