*आओ हम बात करें।*
दिनांक-09 जून 2020।
*जो दूसरों के लिए गड्डा खोदता है....*
लोक जीवन में प्रचलित कहावतें दिखने में तो 8-10-12 शब्दों को मिलाकर एक वाक्य होता है ,किन्तु इनका महत्व किसी मंत्र से कम नही है।वर्षो के चिंतन ओर अनुभव से बनी तथा परम्पराओं में जीवित ये कहावते जीवन दर्शन को प्रस्तुत करती हैं।
ऐसी ही एक कहावत आज चीन पर सटीक बैठ रही है।चीन की विश्व में नम्बर वन बनने के उतावलनेपन ने आज *चीन के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।*
*वुहान वायरस कोबिड -19* की उत्तपत्ति हो या उसके फैलाव को छुपाने का मामला हो,सन्देह है कि इसके पीछे चीन का भयानक षडयंत्र था।चीन अर्थव्यवस्था के मामले में ना केवल अमेरिका से आगे निकलना चाहता था बल्कि यूरोपीय देशों के साथ भारत की भी कमर तोड़ना चाहता था।
वुहान वायरस के फैलाव के साथ प्रारम्भ में यह हुआभी।कई *कम्पनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे* तथा चीन ने उन्हें *ओने पौने दामों* में खरीद लिया।उसे उम्मीद थी कि कोरोना के कारण जब सभी बढ़े देशों में उत्पादन बंद होगा तो वह अपना माल बेचकर धन्ना सेठ वन जाएगा।
किन्तु हुआ उल्टा।पूरे विश्व में लॉक डाउन के कारण बाजार बंद हो गए और खपत कम हो गई।लोगों को समझ में आ गया कि बहुत सारी चीजों के बगैर भी हम आनंद पूर्वक जी सकते हैं *अब चीन का सारा निर्यात बन्द है*।स्वाभाविक रूप से चीन के उद्योगों में उत्पादन भी बंद है।
इसलिए कोरोना खत्म होने के बाद भी *चीन में बेरोजगारी* बेहताशा बढ़ रही है।
ओर दुनिया मे चीन के खिलाफ जो भावनाएं बनी हैं उसके कारण चीन से उद्योग भी बाहर जाएंगे और चीनी माल भी दुनिया के देश खरीदना बहुत कम कर देंगे।
अगले कुछ समय में चीन *ऐतिहासिक बेरोजगारी* के दौर में जा सकता है।
चीन दूसरों के लिए गड्ढा खोद रहा था अब वही उसमें गिरने जा रहा है, ऐसा लगता है।
सच ही कहा है *लालच बुरी बलाय।*
-------------------------------
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
--------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें