सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगले 2-3 दिन बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

*आओ हम बात करें।*
दिनांक-18 जून 2020।


*डरने नही डराने की जरूरत है*
भारत सरकार ने अधिकृत रूप से बता दिया कि *गलवान घाटी* पर मातृ भूमि की रक्षा करते हुए 20 जवान शहीद हुए हैं,ओर हमारे ये जवान *"मारते हुए मरे हैं"*.पर चीन अभी तक बता नही पा रहा है कि उसके कितने सैनिक मरे हैं।

पूरी भारत सरकार सक्रिय हो गई है।सेनाएं केम्पों से सीमा की ओर चल पड़ी हैं।वायुसेना ,नौसेना सतर्क कर दी गई है।भारत के विदेश मंत्री ने कह दिया है कि चीन ने यह *योजनाबद्ध* रूप से किया है।

प्रधानमंत्री ने भी बहुत स्पष्ट कह दिया है कि भारत उकसाने पर हर हाल में *माकूल जवाब* देने में सक्षम है।इस बारे में किसी को जरा भी भ्रम या संशय नही होना चाहिए। *जवानों की शहादत बेकार नही जाएगी* लगभग ऐसे ही शब्द प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले के बाद कहे थे ।

इस संवेदनशील समय में जब पूरी सरकार तेजी ओर गम्भीरता से अपने काम मे लगी है,काश विपक्ष भी उतना ही गंभीर होता तो हम कितने मजबूत हो जाते।विपक्ष के बयान में *"प्रधानमंत्री कहां छुपे हैं","प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं"* जैसे हल्के ओर अगम्भीर शब्द ना होते तो देश और आश्वस्त होता।

ओर हाँ *वामपंथी लॉबी* ने अपनी आदत से मजबूर होकर सरकार पर *बचकाना बयान* देना शुरु कर दिया है।सोशल मीडिया से होते हुए ये बयान 1-2 दिन में मेन स्ट्रीम मीडिया में आने लगेंगे।

इसलिये हम पिछले कुछ दिनों से बात कर रहे थे कि *चीन के साथ साथ भारत की वामपंथी लॉबी* की भी जानना ओर समझना बहुत जरूरी है।

फिलहाल तो अगले 2-3 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं।ओर इन दिनों में चीन को बार बार अहसास होगा कि उससे *बहुत बड़ी गलती* हो गई है।
----------------------------
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
-----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...