*आओ हम बात करें।*
दिनांक- 01 जुलाई 2020।
भारत सरकार द्वारा *59 चीनी एप* पर प्रतिबंध से चीन अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा नकारात्मक असर नही होगा यह तो तय है।किंतु इस निर्णय से एक सन्देश जरूर जाता है कि देश की सुरक्षा के मुद्दे पर भारत की *क्षमता ओर इच्छा शक्ति* जबाब देने की है।
भारत के इस निर्णय से हर देशवासी का सर गर्व से उठ गया है ओर वह बहुत प्रसन्नता अनुभव कर रहा है।यह भी सुखद समाचार है कि भारत सरकार आने वाली *5G तकनीकी में चीन को रोकने* की रणनीति बना रही है।
भारत के इस निर्णय से प्रेरणा लेकर दुनिया के कई अन्य देश भी चीन द्वारा डाटा का उपयोग जासूसी के लिए किए जाने के सन्देह के आधार पर चीन के एप पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।ओर यदि ऐसा होता है तो यह चीन के खिलाफ एक *सामरिक गठबंधन* बनने की अनोपचारिक शुरुआत हो सकती है।चीनी एप पर प्रतिबंध से प्रारम्भ यह पहल आगे और भी चीजो तक जा सकती है ।
ओर यदि ऐसा होता है तो बहुत ज्यादा नही तो इसका कुछ कुछ दुष्परिणाम चीन की जनता पर भी पड़ना तय है।इन कदमों से चीन की जनता में भी बैचेनी व्याप्त होगी और वहाँ के सत्तासीनों के खिलाफ एक प्रश्नचिन्ह खड़ा होगा ? जहाँ सूचनाओं ओर जानकारियों पर प्रतिबंध हो और अभिव्यक्ति की स्वत्रंतता का अभाव हो वहां भी आर्थिक अस्त व्यस्तता सरकार के खिलाफ जन असंतोष को जन्म देगा ही।
यद्यपि *चीन की कम्युनिस्ट तानाशाह सरकार बहुत जिद्दी* है पर उसे कमजोर करने की दिशा में यह एक प्रभावी तरीका सिद्ध हो सकता है।और यदि दुनिया के कई देश ऐसे छोटे छोटे कदम एक साथ उठाते हैं तो उसका सम्मिलित असर बहुत ज्यादा हो सकता है।
प्रत्यक्ष युद्ध को टालने के लिए ऐसे कदम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इसके बाद भी यदि युद्ध होता भी है तो युद्ध के पहले ही शत्रु को कमजोर करना एक अच्छी रणनीति होती है।
इसके साथ ही भारत के लिए एक यह एक सकारात्मक कदम होगा और इससे *भारतीय एप* विकसित होने और उनको मार्केट मिलना आसान होगा।
*किन्तु एक बात मन में जरूर खटकती रहेगी कि काश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने की जगह यदि देशवासी ही इन एपों का बहिष्कार कर देते तो चीन भी दहशत में आ जाता ओर दुनिया में भारतीय देशभक्ति की मिसाल दी जाती।*
हमें नई तकनालाजी तो विकसित करना ही है भारतीय समाज में विद्यमान सुप्त देशभक्ति को जागृत करने के बारे में भी सोचना चाहिए।
----------------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
---------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें