दिनांक-13 जुलाई 2020।
*आत्मनिर्भर भारत -03*
हमने सुना होगा कि *भारत ग्रामों में बसता है।* परंतु आजादी के बाद जो नीतियां हमने बनाई उसके परिणाम स्वरूप बहुत तेजी से शहरीकरण बढ़ा ओर ये *शहर कई ग्रामों को खा गए।*
*अंग्रेजों के आने के पहले तक ना केवल ग्राम आत्मनिर्भर थे,बल्कि वे विकेन्द्रित अर्थव्यवस्था और प्रशासन के अद्भुत मॉडल थे*।औद्योगिक क्रांति से उत्पन्न रोजगार के अवसरओर आधुनिक सुविधाओं का शहरों तक केंद्रित होने से आजादी के बाद बहुत तेजी से *शहरों की ओर पलायन* बढ़ा।
आज जहां एक तरफ शहरों पर जनसंख्या का इतना बोझ हो गया है कि उसकी व्यवस्था सम्हाले नही सम्हल रही है और दूसरी ओर ग्राम *आत्माविहीन शरीर* रह गये हैं।पंचायती राज अवधारणा ने एक विकेन्द्रित प्रशासनिक ढांचा जरूर दिया है ,परन्तु *ग्राम्य संस्कृति अब केवल निबंध का विषय* बची है।
हमें पुनः *गांधी,विनोबा,लोहिया, दीनदयाल*
के बताए रास्तों पर जाकर ग्रामों को मजबूत बनाना होगा। किसी भी छोटी इकाई को बहुत अच्छे से प्रशासित किया जा सकता है। *वैदिक काल* से ग्राम व्यवस्था को संचालित करने के अच्छे प्रयोग हमारी जानकारी में हैं,उनके अध्ययन से हमे आज के लिए मार्गदर्शन मिल सकता है।
हमें ग्रामों तक अच्छे पहुंच मार्ग,आधुनिक सुविधाएं जैसे बिजली,पानी,सफाई,शिक्षा ,चिकित्सा,आवास ,हुनर आधारित लघु ओर कुटीर उद्योग,सिचाई के साधन,पशुपालन की सुविधाएं ,डिजिटल नेटवर्क आदि बहुत तेजी से पहुंचाना चाहिए,जिससे शहरों और ग्रामों के जीवन में जो जमीन आसमान का अंतर है उसे पाटा जा सके।
*हमारे यहाँ ग्राम अपने आप में एक परिपूर्ण इकाई होती थी।* हर ग्राम में नाई, धोबी,मोची,लोहार,कुम्हार,वणिक कर्मकांडी होते थे।चार पांच ग्रामों के संकुल में वैद्य,शिक्षक,आदि होते थे।दाई तो हर ग्राम में होती थी।
हर ग्राम में ग्राम संचालन हेतु समिति ओर पदाधिकारी जिनके अलग अलग क्षेत्र और काल में नामों में भिन्नता रही होगी पर विद्यमान थीं।हर ग्राम में न्याय व्यवस्था भी थी और कमजोर वर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा और प्राकृतिक आपदा से निपटने का कौशल भी होता था।
कोरोना संकट ने पुनः ग्रामों की ओर हमारा ध्यान आकर्षित किया है। *आत्मनिर्भर भारत के लिए पहली और अनिवार्य शर्त है आत्मनिर्भर ग्राम।* सुखद तथ्य यह है कि ग्राम्य संस्कृति के बीज आज भी ग्राम्य जीवन में सुप्त रूप में मौजूद हैं।वे पूरी तरह समाप्त हो जाएं उसके पूर्व उन्हें खाद पानी मिलेगा तो वे पुनः अपनी सुरभि से जग को सुगन्धित कर देंगे।
*हम अपना दृष्टिकोण बदलें ओर पूरी तरह शासन की ओर मुंह ताकने के स्थान पर अपनी क्षमता भर योगदान करेंगे तो शासन की पहल को भी ताकत मिलेगी।यह हमें करना ही होगा।*
----------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
----------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें