सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकतंत्र के चेहरे की चमक के दुश्मन

*आओ हम बात करें ।*
दिनांक-16 जून 2020 ।

*आज हम बात करेंगे* अमेरिका की।26 मई को एक अश्वेत नागरिक *फ्लॉयड* ने 20 डॉलर के नकली नोट को चलाने के आरोप में पुलिस ने उसकी क्रूरता पूर्वक पिटाई की जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

*मिनियापोलिस शहर* में हुए इस घटना के वाद विरोध प्रदर्शन अराजक होते गयेऔर हिंसा,आगजनी ओर तोड़फोड़ में अमेरिका के 50 में से 16 राज्य इसकी चपेट में आ गए।

यह आग अमेरिका की सीमा को लांघकर इंग्लैंड तक जा पहुंची और इंग्लैड के प्रधानमंत्री को कहना पड़ा की नस्लीय विभाजन की इंग्लैंड में कोई जगह नही है पर हम इसके नाम पर हो रहे दंगो को सहन नही करेंगे।

अमेरिका-इंग्लैंड की चर्चा इसलिए कि इस अराजकता के पीछे की ताकतों ओर उनकी तकनीक को समझें।

फ्लॉयड के साथ जो हुआ वह निःसन्देह गलत हुआ।किन्तु उसके बाद जो हुआ उसे सिलसिलेवार समझते हैं-
#डोनाल्ड ट्रम्प ने दुःख व्यक्त किया और नीतिगत बयान दिया कि *नस्लीय भेदभाव* को अमेरिका स्वीकार नही करता।
#अमेरिका पुलिस ने कई स्थानों पर घुटने के बल बैठकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
*मीडिया और बुद्धिजीवी* सक्रिय हो गए।नस्लीय भेदभाव की पुरानी घटनाओं की याद दिलाई जाने लगी,आंकड़ों का विश्लेषण होने लगा,नियत पर सन्देह जताया जाने लगा।आश्चर्यजनक रूप से इस भेदभाव के खिलाफ कानून बनाने बाले *अब्राहम लिंकन,केनेडी ओर अभी अभी दो बार राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा का स्मरण भी नही किया गया।क्यों ?* क्योंकि उन्हें तो आग में घी डालना था ।

*#आग में घी डालने वाले ये लोग कौन हैं?*
#यह बहुत रहस्य की बात नही रही? *भारत में भी अमेरिका की तरह ही दलितों को ,अल्पसंख्यकों को सड़क पर उतरना चाहिए भारत में भी सोशल मीडिया पर ऐसे बयान आने लगे।* जिनके बयान आये उन्हें हम जानते हैं।वही *वामपंथी लॉबी।*

बस समझने की बात यह है कि *वामपंथी लॉबी की सिद्धहस्तता है कि जब कोई संवेदनशील मुद्दा हाथ* लगे,उसे लपक लो,असंतोष को फैलाओ,आग में घी डालो,चेहरा विहीन अराजकता पैदा करो,
जनता की राज्य और राष्ट के प्रीति निष्ठा कम करो (इस घटना में भी महात्मा गांधी समेत कई महापुरूषों की मूर्तियां उखाड़ी गईं) और चुने हुए शासन और प्रशासन को इतना आतंकित कर दो की वह *नकली नोट आया कहां से "यह खोजने का साहस भी ना करे।*

*वामपंथी लॉबी केवल भारत नही पूरे विश्व के *लोकतंत्र को चिढ़ाना चाहती है* ,उसके चेहरे की चमक को उतारना चाहती है ताकि चीन में कोई *लोकतंत्र* की मांग ना करे।
-----------------------------
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
-----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...