*आओ हम बात करें।*
दिनांक-16जुलाई 2020।
*आत्मनिर्भर भारत-06*
*आत्मनिर्भर भारत के मंत्र।*
आत्मनिर्भर भारत को लेकर हमारी सामान्य समझ यही हो सकती है कि हम *आर्थिक रूप से सम्पन्न हों ,दुनिया की एक बड़ी आर्थिक शक्ति हम हों*,कोरोना जैसे संकट या कोई युद्ध की स्थिति हो तो हम उन कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से झेल सकें।दुनिया का कोई देश हमें दबा ना सके,ब्लैकमेल ना कर सके।
अच्छी आर्थिक स्थिति का एक माध्यम यह भी है की हम निर्यात ज्यादा से ज्यादा करें और आयात कम से कम हो।तकनीकी के आधुनिकीकरण, विकास ओर उपयोग में हम आगे हों।
हमें ज्यादा से ज्यादा *निर्यात* करना है तो हमें उत्पादन की *गुणवत्ता* ओर क्षमता बढ़ाना होगी और लागत को नियंत्रित रखना होगा।अर्थात हमें बड़े-बड़े उद्योग स्थापित करना होंगे तथा आधुनिकतम तकनीकी का उपयोग करना होगा।
स्वाभाविक है इस पर हमें बहुत खर्च भी करना होगा तथा कच्चे माल के रूप में हमारे प्राकृतिक संसाधनों का भी उपयोग करना होगा।
इसके लिए पूंजी की व्यवस्था कहाँ से हो यही महत्वपूर्ण प्रश्न है। *"हमने सुना है कि बचत अपने आप में आय है"।* इसे एक मंत्र के रूप में हमे उपयोग करना चाहिए।
अभी हम आय को *विलासिता ओर दिखावे* के काम में ज्यादा खर्च करते हैं।हमारे उत्पादन से जो आय होती है उसका अधिकतम हिस्सा यदि हम फिर से उत्पादन में लगाते हैं तो हम उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकते हैं।अभी हम उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए भारी ऋण लेते हैं।
*क्षमता से ज्यादा ऋण लेकर किया गया विकास स्थाई लाभ नही देता है।* यह ऋण चाहे विदेशों से लिया गया हो चाहे देशीय संस्थाओं से।एक अनुमान के अनुसार यदि *उच्च धनाढ्य वर्ग 10%,उच्च मध्य वर्ग 7.5%,माध्यम वर्ग 5% अपने उपभोग में कमी* कर दे तो देश के आर्थिक विकास के लिए भारी मात्रा में पूंजी उपलब्ध हो सकेगी। अर्थात हमें *अनुत्पादक कामों* में खर्च घटाना चाहिए।हमने सामान्य बोलचाल की भाषा में भी सुना होगा कि *पैसा ही पैसे को खिंचता है।*
भ्र्ष्टाचार को नियंत्रित करना तथा कामचोरी ,लालफीताशाही विशेषकर सरकारी क्षेत्र में रोकने से भी *पूंजी का रिसाव(लीकेज)* रुकता है अर्थात हमें ज्यादा पूंजी उपलब्ध होती है।
इस हेतु समाज में आर्थिक विषयों की जागरूकता भी बढ़ाना होगी। *हम महंगाई की ,गरीबी की चर्चा तो बहुत करते हैं,पर ये क्यों है ? इसकी समझ नहीं बढ़ाते हैं* ।इसलिये आर्थिक नीतियों को लेकर सरकार पर कोई सकारात्मक दबाव नही बनता है।जबकि *अच्छी आर्थिक नीतियों और समाज द्वारा संतुलित आर्थिक व्यवहार से ही देश आत्मनिर्भर बन सकता है।*
----------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
----------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें