आओ हम बात करे।
6वा दिवस -16 मई।
जब विपदा आती है तो कष्ट तो होता ही किन्तु उसका स्वरूप अपरिचित हो तो
बदहवासी बढ़ जाती है।
अपिरिचित विपदा में सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि किस तरीके से हम विपदा की मार से बच सकते हैं,किस मार्ग से हम विपदा से बाहर आ सकते हैं कुछ भी पता नही होता है।और स्वाभाविक है कि कमजोर प्रकृति के लोग इतने घबराते हैं कि पूरा माहौल बदहवासी का बन जाता है।
ऐसे में धैर्य,साहस और आत्म विश्वास ये त्रिगुण आपके सबसे ज्यादा सहायक होते हैं ।इसमें भी परस्पर विश्वास आत्मविश्वास को बढ़ाता है ।
हम चिंतन करते हैं तो भारत के मजदूरों में इन तीनो गुणों की मौजूदगी दिखती है।दूसरे लॉक डाउन तक ये मजदूर धैर्य से अपने स्थानों पर बने रहे।जब पेट भरने की दिक्कत आ सकती है,सर छुपाने में दिक्कत आ सकती है तो साहस करके पैदल यात्रा का निर्णय कर लिया ।और परस्पर विश्वास का अनोखा दृश्य! परिवार के सभी सदस्य तैयार ! छोटे बच्चे,वृद्ध माँ बाप,ओर पत्नी गर्भवती तो भी तैयार।कोई शिकायत नही,सुविधा की मांग नही।एक दूसरे को सम्बल देते हुए,समान रूप से कष्ट उठाते हुए चल पड़े।ना गुस्सा ,ना आँसू। ना शिकवा ना शिकायत।धैर्य और साहस के साथ यह परस्पर विश्वास कठिन से कठिन मार्ग के पथिक को मंजिल पर पहुंचा ही देती है ।
ये प्रवासी अपनी जन्मभूमि की गोद में सुकून से आपदा काल बिताएंगे।बुलाबा आएगा तो फिर कर्तव्य पथ पर दौड़ जाएंगे।
यही वो असली ताकत है जिसके बलबूते हम चुनोतियों को भी अवसर में बदलने की सोच सकते हैं।
पर एक प्रश्न अनुत्तरित है कि क्या इस गंभीर आपदा काल में भी तू तू मैं मैं करने वाले हमारे तथाकथित नेता इन से कुछ सीखेंगे।
-------------------------------- --
चुनोती को अवसर में बदलने की यात्रा।
अवसर फाउंडेशन।
----------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें