दिनांक-17 जुलाई 2020।
*आत्मनिर्भर भारत-07*
*आत्मनिर्भर भारत के मंत्र।*
भारत के लिए *आत्मनिर्भर* होने का अर्थ *धनाढ्य होने की अंधी दौड़ नही है।*(हमने देखा है कि अभी चीन इसी पागलपन का शिकार है।)हमें शक्ति सम्पन्न होने के लिए अनैतिक ओर पागलपन भरे तरीके नही अपनाना है।
जल्दी से जल्दी *अर्थ सम्पन्न* बनने के लिए आज की दुनिया की यह समझ है कि कम समय मे अधिक से अधिक उत्पादन करना और उतनी ही तेजी से उसके लिए *कृत्रिम बाजार* भी बनाना।
पर हमें यह ध्यान रखना है कि उत्पादन जितना ज्यादा करेंगे कच्चे माल की तथा ऊर्जा की जरूरत उतनी ही ज्यादा होगी।कच्चे माल के रूप में चाहे खनिज हो या कृषि उत्पाद ,चाहे ऊर्जा की पूर्ति के लिए भी कोयला,पानी जैसे प्राकृतिक संसाधन सभी पृथ्वी पर सीमित मात्रा में ही हैं।हमें *पैसा कमाने के चक्कर में ना तो पर्यावरण को नष्ट करना है ना ही जमीन को बंजर करना है।* कम समय मे अधिक उत्पादन के लिए स्वचालित मशीनों जिसमे रोबोट भी शामिल है का उपयोग जरूरी है।पर इससे बेरोजगारी फैलने का डर भी है।
तो हमें एक *संतुलित नीति* की जरूरत है।आत्मनिर्भर बनना ओर दुनिया में सबसे ज्यादा धनवान बनना दोनो में अंतर है ।
आत्मनिर्भर बनने का अर्थ सबको रोजगार मिले,हमारे उपभोग के अधिकतम चीजे हम स्वयं बनाये,हमारी सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के अस्त्र शस्त्र हमारे पास उपलब्ध हों तथा कठिन समय के लिए पर्याप्त बचत हो।
इसके लिए उपभोग में सयंम ओर जरूरतो की पूर्ति के लिए *उत्पादन के सिद्धांत* को मानना होगा।आज की बाजार आधरित व्यवस्था इन सिद्धांतों के विपरीत जरूरत के लिए नही बल्कि कमाई के लिए उत्पादन करते है और फिर कृत्रिम बाजार पैदा करते हैं।इसी से लक्जरी लाइफ का आकर्षण बढ़ता है,ओर विलासिता ओर दिखावे की चीजों पर खर्च बढ़ता है।अर्थ शास्त्र की भाषा मे यह *अनुत्पादक खर्च* है।जो अंततः असंतुलन ओर पतन की ओर ले जाता है।
अतः हमें *श्रम आधारित तथा प्रकृति के शोषण नही दोहन के सिद्धांतों* का कड़ाई से पालन करते हुए समर्थ बनने की रणनीति अपनानी होगी।
*हम केवल आज की या अगली एक दो पीढ़ी का विचार करने वाले लोग नही हैं।हम युगों का विचार करते हैं ।*
----------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
----------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें