*आओ हम बात करें ।*
दिनांक 27 मई 2020 ।
जब कोई आपदा आती है तो बहुत कष्ट देती है और जब लम्बी चलती है तो बहुत
सी चीजें उघाड़ जाती हैं।बहुत सारी अनदेखी बातें दिखनी लगती हैं,छुपी हुई चीजें सामने आने लगती हैं।कई असलियतें उजागर होने लगती हैं।ओर इसमें सबसे घिनोनी होती है *मनुष्य की नियत ओर व्यवहार।*
*श्रमिकों के स्थानांतरण* के जो प्रसंग हुए, उसमें कई षडयंत्र अब उजागर होने जा रहें हैं ।जैसे कहा जाता है कि अपराधी कोई ना कोई सबूत छोड़ जाता है,उसी प्रकार इन षडयंत्रो का सच भी बाहर आने ही वाला है।
सुना है कि कई ताकतें चाहती हैं कि *कोरोना* के कारण उनके राज्य से गए *मजदूर* अब वापस ना आएं,कुछ जिम्मेदार ताकतें चाहती हैं कि उनके यहाँ से मजदूर पैदल ही जाएं ,छुपते छुपाते जाएं क्योंकि इससे एक राजनीतिक मुद्दा ओर मजबूत होता है।
ऐसी जो बातें सुनने में आ रहीं हैं,भगवान करें वह सच ना हो ।पर यदि के आशंकाए पूरी नही तो कुछ प्रतिशत भी सच है तो बहुत विभत्स है।
*लम्बी भूख से शक्ति शून्य,मरणासन्न व्यक्ति पर चोंच मारते गिद्धों को देखना जितना विभत्स होता होगा उससे भी ज्यादा विभत्स यह सच होगा।*
हम ओर आप *"-एक आम आदमी"* क्या कर सकता है ?
बहुत सरल उत्तर है,बद्दुआएं तो आज ही दे संकते हैं पर सजा लोकतांत्रिक देश मे जब हमारे हाथ मे सबसे ज्यादा ताकत होती है,उस समय जरूर दें और कड़ी से कड़ी सजा दें।ऐसी सजा जिसकी असर आने वाली कई पीढ़ियों तक रहे।
पुनः भगवान से प्रार्थना की ये बाते सच ना हों,पर यदि सच ही हैं तो उजागर भी जल्दी हो जाये ।घोर अप्रिय वीभत्सता भी हम देख लेंगे पर नासूर बन रही बीमारी को जड़ से उखाड़ने का संकल्प भी हम कर पाएंगे।
*हम धर्म के लिए महाभारत करने वाले लोग हैं ।*
---------------------------------
*अवसर फाउंडेशन*
चुनोतियों को अवसर में बदलने की यात्रा ।
---------------------- ----- ---
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें