आओ हम करे बात।
दिनांक -26 मई2020 ।
भारत में कल से अंतर्देशीय हवाई सेवा
शुरू हो गईं।ट्रेन तो पहले से ही शुरू हो गईं हैं।बाजार अब पहले से ज्यादा समय के लिए खुलने लगे हैं ।कई राज्यों से समाचार आ रहे हैं कि जून में स्कूल कॉलेजों में प्रवेश शुरू हो जाएंगे।परीक्षाएं भी शुरू हो रहीं हैं।
तो क्या कोरोना जा रहा है ?
नहीं कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तो डेढ लाख को स्पर्श करने वाला है।कोई सुनिश्चित दवाई भी नही मिली है और वैक्सीन भी नही । तो फिर यह क्या हो रहा है ?
जी हां ,अब कोरोना के साथ जीना सीख रहे हैं।
जी हाँ, अब कोरोना अपरिचित नही रहा ।
जी हां,अब कोरोना से डर नही लगता है
डर तो हमें अपने आप से लगता है ।
हमसे ही कोई गलती ना हो जाये ।
हमसे ही कोई लापरवाही ना हो जाये ।
हमारा सुरक्षा चक्र हमसे ही ना टूट जाये ।
हमें पता है कि संकट अभी टला नही है।
हमे पता है,जब तक मजदुरों का स्थानांतरण पूरा नही हो जाता है,ये आंकड़े ओर बढेंगे।
फिर भी हम जीना चाहते हैं।
हमारी जिजीविषा पुकार रही है ।
लॉक डाउन की चाबी अब हमारे हाथ मे है
हमारी रणनीति से खोलेंगे,हमारी रणनीति से बंद करेंगे।
हम पूरी सावधानी के साथ लड़ेंगे,पर जिएंगे।
जीना इसी का नाम है।
-----------------------------
अवसर फाउंडेशन
चुनोती को अवसर में बदलने की यात्रा ।
------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें