*आओ हम बात करें ।*
दिनांक -25 जून 2020।
अब कुछ चोकाने वाले समाचार आ रहे हैं । *पाकिस्तान में भारत को लेकर डर व्याप्त है।* पाक सेनापति बाजबा ने पीओके के स्वास्थ्य मंत्री को लिखित पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि वह अपने अस्पतालों में 50% बिस्तर आपातकाल के लिए सुरक्षित रखे। पाक सेना तो अलर्ट पर है ही।
नेपाल भी डरा हुआ है। चीन के दबाब में उसने संसद से नक्शे में संशोधन तो करवा लिया है,पर जब उसने देखा कि भारत चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है तो वह भी घबराया हुआ है।
*ओर सबसे ज्यादा डरा हुआ तो चीन है ।चीन को सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि उसके पड़ोस में एक ऐसा बड़ा देश खड़ा हो गया है जो उससे बिल्कुल नही डरता है।उसे अपनी दादागिरी खत्म होने का डर है।*
भारत ने इतिहास की गलतियों से सबक सिखा है।1954 में *पंचशील* आने के बाद भारत चीन की ओर से आश्वस्त हो गया था किंतु चीन ने *1962* में हमें धोखा दिया।और उस समय भारत ने जिस प्रकार से अपनी हार को पचा लिया,चीन की हिम्मत बढ़ती गई और तबसे वह लगातार भारत की जमीन हथियता रहा है।
किन्तु *अब भारत बदल गया है।* विगत 4-5 वर्षों में भारत चीन से दोस्ती भी बढ़ा रहा था और सीमा पर अपने आप को मजबूत भी करता जा रहा था।दोस्ती जितनी बढ़ रही थी सीमा पर सतर्कता भी उतनी ही बढ़ रही थी।सीमा के प्रति हमारी निष्ठा पहले से ज्यादा थी।भारत ने दोस्ती के लिहाज से सीमा पर झुकना बन्द कर दिया है। *डोकलाम से लेकर गलवान घाटी तक* का संदेश यही है।
पिछले कुछ वर्षों में चीन से हमारा व्यापार बढ़ा था,किन्तु इस मोर्चे पर भी भारत सतर्क था।व्यापार घाटा हमें सता रहा था।इसलिए हमने 5 ट्रिलियन डॉलर की इकानामी बनने का लक्ष्य लिया और उस दिशा में चल पड़े। *मेक इन इंडिया,स्किल इंडिया* जैसी अवधारणाएं सामने आईं और उन पर काम शुरू हुआ।अर्थ व्यवस्था के लीकेज बन्द करना शुरू हुए और बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में चलना शुरु किया।और कोरोना के मद्देनजर जो *आर्थिक पैकेज* आए उसकी दिशा भी यही है कि आर्थिक मोर्चे पर भी भारत चीन के साथ बराबरी ओर सम्मान के साथ खड़ा रहे।
*पड़ोस बदला नही जा सकता है।* चीन तो पड़ोस में रहेगा ही।पड़ोसियों के साथ दोस्ती हो यह अच्छा ही माना जाता है।पर यह *दोस्ती बराबरी की हो*।भारत उस दिशा में चल पड़ा है।
चीन को तब तक डरना पड़ेगा जब तक भारत *1962 का हिसाब बराबर* नही कर लेता है।हमारा *अक्साई चीन*,हमारा *मानसरोवर* हम वापस ले लें। *तिब्बत* फिर से एक स्वतंत्र राज्य बन जाये। *pok* भारत का हिस्सा बन जाये।चीन की अक्ल ठीकने आ जाये ।फिर हमारी चीन से पक्की दोस्ती हो सकेगी ।
*फिलहाल तो भारत पर बुरी नजर रखने वालों का मुंह काला होना ही है।*
----------------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
---------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें