*आओ हम बात करें।*
दिनांक-05 जुलाई 2020।
शब्दों में बड़ी ताकत होती है।भारत के लोग इसे बहुत अच्छे से समझते हैं।भारतीय जन जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यो के समय मंत्रोच्चार एक आवश्यक प्रक्रिया है।
हमारे प्रधानमंत्री ने 03 जून को लद्दाख की पवित्र धरती से एक नया मंत्र दुनिया के समक्ष रखा। *"विस्तारवाद नही विकास"।*
उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया किन्तु पूरी दुनिया समझ रही है कि उनका इशारा *चीन* की तरफ है।
पर वास्तविकता इससे थोड़ी अलग है।यह सच है कि आज *विस्तारवाद का सबसे बड़ा खलनायक चीन* ही नजर आता है किंतु कुछ वर्षों पूर्व तक जब दो ध्रुवीय व्यवस्था दुनिया में थी अमेरिका और सोवियत रूस दोनों ही कई छोटे देशों को येन केन प्रकारेण अपने शिंकजे में कस कर रखना चाहते थे।इससे दुनिया में कई प्रकार के तनाव बने रहते थे और बहुत बड़ी जनसँख्या स्वतंत्रता और अपनी आकांक्षाओं के अनुसार जी नही पाती थी।
हमें पता होगा कि चीन ने *6 देशों की 41.13लाख वर्ग किमी जमीन* पर कब्जा किया है और यह उसकी कुल जमीन का *43%* हिस्सा है।
चीन ने *पूरबी तुर्किस्तान ,तिब्बत,इनर मंगोलिया,ताइवान,हांगकांग,ओर मकाऊ* पर कब्जा किया है और उसे अपना हिस्सा बताता है।
इसके अलावा उसका भारत सहित दुनिया के कई देशों के साथ सीमा विवाद चल रहा है।
कई देशों को वह आर्थिक सहायता देकर उनके भू भाग पर कब्जा करना चाहता है।
अपनी ताकत बढ़ाने की इस प्रवृत्ति को रोकने की जरूरत है।भारत का दर्शन *"बसुधैव कुटुम्बकम"* का रहा है।भारत जब ताकतवर होगा तो हमारे इस दर्शन को भी दुनिया स्वीकारेगी।इसी दर्शन के क्रियान्वय का मंत्र *"विस्तारवाद नही विकास"* बनेगा।
भारत जब ताकतवर बनेगा तो पूरी दुनिया शांति और सुकून महसूस करेगी।
चीन जो अपने आप को सुपर पावर मान रहा है उसे भारत सबक सिखा देता है,भारत अपनी जमीन वापस ले लेता है और भारत की सक्रिय सहभागिता से तिब्बत ,हांगकांग जैसे क्षेत्र चीन के शिकंजे से मुक्त हो जाते हैं तो दुनिया भारत की बात को सुनेगी।
*भारत की इच्छा दुनिया में दादागिरी करने की नही है हमारे लिए तो विश्वगुरु की जगह सुरक्षित है,जिस पर भारतमाता को पुनः प्रतिष्ठित करना है।*
फिलहाल तो एक लंबी और कठिन लड़ाई लड़ना है।
----------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
-----------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें