हम में से हरेक व्यक्ति के जीवन के ये अनुभव होंगे।यदि आपका कोई पड़ोसी,मित्र या रिश्तेदार आपसे कई गुणा सम्पन्न या शक्तिशाली हो जाये तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी ? इस प्रश्न का उत्तर इस बात पर निर्भर है कि सामने वाले का व्यवहार कैसा है ?यदि वह सज्जन पुरुष है और उसका व्यवहार विनम्र ,मिलनसार ओर सहयोगी बना रहता है तो उसकी सफलता से भी हमे बहुत खुशी होती है।किंतु वही व्यक्ति यदि अहंकारी, स्वार्थी ओर दुष्ट प्रवृति का होता है तो उसकी बढ़ती शक्ति से हमें सुहाती नही है,डर लगता है।
यही बातें विश्व के संदर्भ में भी लागू होती हैं।
जब कोई देश ताकतवर होने लगता है,आर्थिक दृष्टि से,सामरिक दृष्टि से तो आसपास के देशों को ,दुनिया के अन्य देशों को खुशी नही होती बल्कि चिताएँ शुरू हो जाती हैं।
यह एक अविवादित तथ्य है कि इंग्लैंड ने कई देशों को अपना उपनिवेश बनाया और वहां के संसाधनों का ना केवल शोषण किया बल्कि अपनी सत्ता की सुरक्षा के लिए वहां की संस्कृति को दूषित करने का भी प्रयत्न किया।बाद में अमेरिका और सोवियत रशिया ने अपनी दादागिरी बनाये रखने के लिए दबाब ओर प्रलोभन के बूते दुनिया के कई देशों पर अपना शिकंजा कस कर रखा।
सोवियत रूस ने भारत का सामरिक सहयोग किया किन्तु भारत में वामपंथी लॉबी मजबूत होती गई और हमारे योग्य प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की संदेहास्पद मृत्यु के रूप में भारी कीमत चुकानी पड़ी।यह द्विध्रुवीय व्यवस्था समाप्त हुई तो चीन को दुनिया का सबसे बड़ा दादा बनने की सनक सवार हो गई और उसका परिणाम हम देख ही रहे हैं।
किंतु इतिहास में इसका अपवाद केवल भारत है ।हमारे ऊपर ऐसा कोई कलंक नही है। हम जब सोने की चिड़िया कहलाते थे,जब ज्ञान,विज्ञान और विद्वता के स्तर पर हम बहुत समृद्ध थे,हम पूरी दुनिया में जाते थे,व्यापार करते थे और उसके साथ अपनी संस्कृति की सुंगन्ध सर्वत्र फैलाते थे तब भी हमने दुनिया के देशों पर कब्जा नही किया किसी का शोषण नही किया।और यदि यह नही किया तो उसका कारण है हमारी संस्कृति।उसमे से उपजे संस्कार और सोच।
इसलिए सुख,शांति और समृद्धि देने की क्षमता केवल भारत की है।पर तभी जब भारत समृद्ध और शक्तिशाली हो।हमारे शक्तिशाली होने से पूरी दुनिया सुकून महसूस करेंगी सिवाय दुष्टों के।क्योंकि हमारे यहां भी शास्त्रों में साधुओं की रक्षा और दुष्टों के विनाश की बात कही है।
ओर खुशी है कि अब भारत ताकतवर होने की दिशा में चल पड़ा है।
------------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें