सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रमिक विस्थापन:बड़ी सावधानी।

आओ हम बात करें।
आठवां दिन ,18 मई

कुछ तथ्यों को सिलसिलेवार स्मरण करने पर हम परिस्थितियों का सम्यक विश्लेषण कर सकेंगे।

#पहले ओर दूसरे लॉक डाउन तक रणनीति ओर आकलन यह था कि यदि हर व्यक्ति 2-4सप्ताह जहाँ है वहीं रहेगा,घर से नही निकलेगा तो कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है और एक सीमा तक ये हुआ भी अन्यथा संक्रमण की दर पूरी दुनिया मे डरावनी रही। यहां तक कि लॉक डाउन और पहले होना था ये भी लोग कहते हैं।


# तब्लीगी जमात के प्रकरण आने तक हम अपनी रणनीति को सफल होते देख रहे थे, इसके बाद तो जनसंख्या का स्थिर और ठहरा रहना और अधिक जरूरी हो गया था।

# यदि तब्लीगी जमात का प्रकरण ना आता तो हो सकता है हम आज भी सामान्य स्थिति के एकदम निकट होते।आंकड़े प्रमाण है।

#इसलिये यह कहना कि पहले लॉक डाउन के समय ही 2-4दिन का समय देकर करोड़ो मजदूरों को गृह नगर भेज देना था तर्क पूर्ण नही है और उस समय की प्राथमिकता सामुदायिक संक्रमण से बचाना था और सफलता भी मिली।
# मजदूरों की संख्या और रिकॉर्ड का खाका तैयार न् होना इस संकट काल की सबसे बड़ी अड़चन साबित हुआ।(जब जब ऐसा डाटा संकलित करने की योजना बनती है,कोई न कोई व्यवधान उपस्थित कर दिया जाता है।# NPR, डेटा सुरक्षा का मुद्दा) 

#तीसरे लॉक डाउन के बाद जब मजदूरों में बैचेनी बढ़ने लगी,ओर उन्होंने अनियोजित तरीके से यात्रा शुरू कर दी तो इसे संज्ञान में लेकर तुरन्त समस्या निराकरण की पहल करने की पहली जिम्मेदारी राज्य सरकारों की थी।केंद्र को सूचना देना और उनसे सहयोग लेना,यह भी राज्य सरकारों को करना चाहिए था।

#केंद्र को भी खबर लगते ही स्वयं संज्ञान लेकर समन्वय करना था। यह कमी रही।

# फिलहाल तो कोरोना की इस उपजी आपदा को जल्दी से जल्दी सम्हालना है । केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से संभव है।

केंद्र सरकार ने एक सराहनीय कार्य यह किया है कि "नेशनल माइग्रेंट इन्फो सिस्टम"ऑन लाइन डेशबोर्ड लॉन्च कर दिया है।

हम यह मानते हैं कि केंद्र और राज्य दोनो सरकारें श्रमिकों के प्रति संवेदनशील हैं।बस सरकारों की राजनीतिक इकाई के नेता संयमित रहें तथा मीडिया सकारात्मक भूमिका निभाए तो यह उपजी आपादा भी निराकरण योग्य है।

बस एक सतर्कता जरूरी है।दुनिया में एक प्रमुख विचारधारा है कम्युनिज़्म।यह विचारधारा वर्ग संघर्ष पैदा कर सत्ता पाने के लिए जानी जाती है।

आज भारत में प्रवासी मजदुरों का साधन विहीन विस्थापन उनके लिए बड़ा अनुकूल अवसर है।

हमें सावधान रहना है।उनका पूरा प्रयास होगा कि इस मुद्दे के आधार पर उत्तेजना बढ़े,वर्ग संघर्ष खड़ा हो,अव्यवस्था बढ़े,अराजकता पैदा हो,समन्वय समाप्त हो,सरकारों के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष हो,कोरोना को लेकर प्रतिरोधक व्यवस्थाएं टूटे,सरकारें अलोकप्रिय हों।आम जन विचलित हो।

ऐसे में जरूरी है कि इस समय हम अपना विचार और व्यवहार परिपक्व नागरिक की तरह व्यक्त करें।
------------------------------------
अवसर फाउंडेशन,
चुनोती को अवसर में बदलने की यात्रा।
-------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...