*आओ हम बात करें।*
दिनांक-17 जून 2020।
*जाने और समझें चीन को,यही तो बात हम कुछ दिन पूर्व कर रहे थे।*
और 15 जून की रात्रि को चीन की *शातिर ओर कुत्सित हरकतों* को नाकाम करने के प्रयास के दौरान हमारे 20 जवान शहीद हो गए।
भारत की सीमा में चीन की *अवैध घुसपैठ* को मजबूती से रोकने के भारतीय सेना की कार्यवाही के कारण सीमा पर तनाव था।
15 जून को दोनो देशों के *उच्च सेना अधिकारियों की सीमा पर ही बैठक हुई* और दोनों देशों की सेनाओं को विवादित क्षेत्र को खाली करने का निर्णय लिया गया।
"चूंकि भारत की सेना चीन को जानने और समझने लगी है इसलिये उसे चीन से धोखे की आशंका थी"।भारतीय सेना की सतर्क नजरों ने यह देख लिया कि चीनी सेना विवादित क्षेत्र खाली करने में धोका दे रही है तो भारतीय सैनिक उनसे भीड़ गए।परिणाम स्वरूप देश की रक्षा में हमारे *20 जवान* शहीद हो गए किन्तु आज मातृ भूमि की एक एक इंच जमीन सुरक्षित है।
चीन के साथ *आज का हिसाब आज ओर अभी का हिसाब अभी* "वाली नीति जरूरी है।सौभाग्य से भारत ने अब यह क्षमता विकसित कर ली है। *डोकलाम* हो या *गलवान घाटी,* भारत ने तुरन्त हिसाब बराबर कर दिया।अन्यथा जैसे भारतीय क्षेत्र *अक्साई चीन* पर आज भी चीन का कब्जा है, गलवान घाटी के आसपास भी कुछ जगह पर चीन कब्जा कर लेता ओर हम केवल वार्ता में लगे रहते।किसी ने सच कहा है *कब्जा सच्चा ,झगड़ा झूठा।*
खेर अभी तो आगे क्या होगा कहना जल्दबाजी होगा पर यह *सच है कि चीन है तो धोखे बाज।* हमे सतर्क भी रहना होगा और सक्षम भी बनाना होगा क्योंकि अब लड़ाई होगी तो एक से अधिक मोर्चों पर एक साथ लड़ना होगा।
समझ गए ना आप ?
फिर से एक बार कहना चाहता हूं *हमे सीमा पर भी ओर देश के अंदर वामपंथी लॉबी से सतर्क रहना होगा।*
--------------------------------
*द नैरेटिव,*
www.thenarrativeworld.in
--------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें