आओ हम बात करें।
दिनांक–26जून 2020।
जो समाचार सुनने में आया है वह मन को विक्षुब्ध करने वाला है।चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस के महासचिव के नाते एक MOU राहुल गांधी ने श्रीमती सोनिया गांधी एवं चीन से शी जिनपिंग की उपस्थिति में किया है यह समाचार कुछ दिन पूर्व मिला था।अब अगला समाचार है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से दान भी मिला है।यह बहुत गंभीर मामला है।केवल राजनीतिक वादविवाद के नाम पर इसकी अनदेखी नही करना चाहिए।
राजीव गांधी फाउंडेशन की दानदाता सूची में भारत की निजी क्षेत्र की कई बड़ी कम्पनियों के नाम तो हैं ही,कई सरकारी कंपनियों ONGC,SAIL जैसी कई कंपनियों के नाम भी हैं।जिस संस्था के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,मंत्री चिदम्बरम,सोनिया गांधी और राहुल गांधी,मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नाम जुड़े हों उस संस्था को भारतीय सरकारी ,गैर सरकारी संस्थाओं ने सम्मानजनक आकार में ही दान दिया होगा।फिर चीन से दान लेने का क्या औचित्य है ? समझ से परे है।
क्या गांधी परिवार और कांग्रेस किसी हनी ट्रेप में तो नही फंसे हैं ? आपने यदि एक बार मर्यादा तोड़ दी तो फिर तो डर यह भी लगता है कि गुप्त तरीके से भी धन लिया जा सकता है ? राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की नीति और नियत पर एक प्रश्न चिन्ह तो खड़ा हो ही गया है।
भारत के अंदर यह एक राजनैतिक विवाद हो सकता है पर देश के बाहर तो यह भारत की प्रतिष्ठा पर आघात करता है।
इन परिस्थितियों में कांग्रेस के व्यापक हित में यही है कि वह स्वयं अग्नि परीक्षा देकर अपने आप को पाक साफ सिद्ध करे।
----------------------------------
"जन संवाद"
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
---------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें