*आओ हम बात करें।*
दिनांक - 29 मई 2020.
*कोरोना के बाद देश और दुनिया बदलेगी।*
पर यह बदलाव अपने आप नही होने वाला है।इस बदलाव के पहले भारत को अपने आप को कई मायनों में बदलना होगा। इसमें से एक मुद्दा है *कार्य संस्कृति* (WORK Culture)
कई विदेशी निवेशकों का यह मानना है कि
*भारत के कार्यबल में श्रम निष्ठा में कमी है ।*
छुट्टी प्रियता यह उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। काम के *समय और अवधि* को लेकर उसके जो आग्रह हैं वे उद्योगों के अनुकूल नहीं हैं। यही नहीं नया कौशल सीखने के प्रति उसकी रुचि बहुत कम होती है। हर औद्योगिक इकाई का अपना एक अनुशासन होता है, जिसका पालन भारतीय कार्यबल मन से नही कर पाता है।
वास्तव में यह सब कमियाँ भारत की मूल प्रवृति नहीं है। इसका दोषी कोई है तो भारत में *वामपंथी मजदूर आंदोलन* है।
इस वामपंथी मजदूर आंदोलन की प्रवृति को उनके एक लोकप्रिय नारे *मांग हमारी पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो* से समझा जा सकता है।
भारत में इस *वामपंथी मजदूर आंदोलन*
ने अनेकों उद्योगों को धीरे धीरे तबाह किया है।और अब ये दोष हमारी पीढ़ियों में स्थापित हो गए हैं। इस कड़वे सच को हमे स्वीकारना भी होगा, कहना भी होगा और परिमार्जित भी करना होगा।
*आज आवश्यकता इस बात की है कि हमारी युवा पीढ़ी डिग्री के साथ साथ हुनर सीखे तथा श्रम अनुशासन को आत्मसात करे। विदेशी निवशेकों को आकर्षित करने में *कौशलयुक्त अनुशासित कार्यबल बहुत महत्वपूर्ण बिंदु होगा।*
*चुनौती को अवसर में बदलने का यह एक महत्वपूर्ण मंत्र है।*
--------------------------
अवसर फाउंडेशन,
चुनौतियों को अवसर में बदलने की यात्रा।
--------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें