*आओ हम बात करें।*
दिनांक-23जून2020।
दिनांक 15 जून को *गलवान घाटी* में भारत और चीन की सेना में हिंसक झड़प हुई थी।इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए।यद्यपि प्रारम्भिक समाचारों में तीन सैनिकों के शहीद होने के समाचार मिले थे किंतु किंतु कुछ ही घंटों में पुष्ट समाचार आ गए कि *भारत के 20 जवानों ने अपना जीवन देश को न्योछावर कर दिया है ।*
निश्चित जानकारी मिलते ही सरकार ने भी आंकड़ो के साथ घटना की पुष्टि कर दी।इसके साथ ही कारगिल युद्ध के समय से प्रारम्भ परम्परा के अनुरूप सरकार ने जवानों के शव पूरे सम्मान के साथ उनके गृह नगरों की ओर भेज दिए,ओर कृतज्ञ देशवासियों ने पूरे सम्मान ओर के साथ अपने जवानों को अंतिम विदाई दी।
इसके विपरीत *चीन अपने देश के मृतक जवानों के बारे में अभी तक आंकड़े भी सार्वजनिक नही कर सका है।* चूंकि चीन अपने आंकड़े छुपाना चाहता है अतः स्वाभाविक रूप से चीन के दिवंगत जवानों को वह सम्मान भी नसीब नही हो सका जो किसी भी देश के सैनिक का एक सपना होता है।चूंकि आंकड़ो को छिपाए जाना है तो चीन के दिवंगत सैनिकों के परिवारों को पेंशन ,अनुकम्पा नियुक्ति जैसी वे सुविधाएं जो उनके देश के प्रावधानों के अनुसार उन्हें मिलना चाहिए वे भी शायद उन परिवारों को आसानी से ना मिल सकेगी।
यही अंतर होता है एक *लोकतांत्रिक राज्य* और एक *तानाशाह राज्य* में।यही अन्तर होता है *बंद दरवाजों ओर खुली खिड़कियों* में।यही अन्तर होता है *बंद होंठो ओर स्वतंत्र लेखनी* में।
अत्यंत आश्चर्य होता है कि यह सब देखने के बाद भी लोकतंत्र के साये में पल रहे हमारे *वामपंथियों* की आंखे नही खुलती हैं और वे आज भी *निर्लज्जता पूर्वक चीन के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं*।और उतना ही क्षोभ होता है जब हम देखते हैं कि हमारे देश का एक *महत्वपूर्ण राजनीतिक दल* भी उन्ही की भाषा बोल रहा है ।
किंतु हम सौभाग्यशाली हैं कि भारतवासी बहुत समझदार है और उसे *दूध का दूध और पानी का पानी* करना आता है।
–------------------------------
*"जन संवाद",*
सकारत्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
--------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें