*आओ हम बात करें।*
दिनांक-28 जून 2020।
भारत चीन सीमा पर तनाव और गलवान घाटी में भारत के *20 जवानों के शहीद* होने के बाद *कोरोना* के पश्चात से प्रारम्भ *चीनी सामान के बहिष्कार* के अभियान ने जोर पकड़ लिया है।
किन्तु बहिष्कार की प्रक्रिया को लेकर मतभिन्नता ओर असमंजस भी नजर आ रहा है।जैसे जो चीनी सामान भारत के व्यापारी खरीद चुके हैं उसका बहिष्कार करेंगे तो हमारे देश के छोटे व्यापारियों का ही नुकसान होगा।चीन पर तो उसका असर होगा नही।चीन को तो हम भुगतान कर चुके हैं।
बात तो सही है।किंतु उसका दूसरा पक्ष भी है।जनता ने चीनी सामान खरीद लिया तो व्यापारियों को लगेगा यह सामान तो बिक रहा है तो वे तो नए सामान काआर्डर दे देंगे।
इसके साथ ही चीनी सामानों के विकल्प के रूप में भारतीय उत्पादक जो सामान बाजार में लाएंगे उसकी यदि मांग नही हुई तो *स्वदेशी उत्पादन* धीमा पड़ जायेगा।
अतः यदि हमें *लोकल* को बढ़ावा देना है तो एक बार इस चेन को तोड़ना ही होगा।उससे कुछ व्यापारियों को नुकसान तो जरूर होगा किंतु देश के नुकसान को बचाना है तो सीमा पर सैनिकों की तरह आम नागरिकों को भी कुछ त्याग तो करना ही होगा।
एक सुझाव यह भी आता है कि सरकार ही *आयात पर प्रतिबंध* लगा दे।एक तो यह बहुत परिपक्व सुझाव नही है।अंतराष्ट्रीय नियमो,संधियों ओर परम्पराओं के अनुसार यह ठीक नही होगा।दूसरा इससे यह संदेश जाएगा कि भारत की जनता में देश के लिए लड़ने का माद्दा नही है।यह सन्देश जाना तो ओर बड़ा नुकसान है।
हम जब *विदेशी सामान की होली जलाते* हैं तो यह हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का एक माध्यम होता है। किन्तु कुछ लोगों को लगता है यह तो अपना ही नुकसान हम कर रहे हैं।पर यही प्रक्रिया है जिससे समाज में एक चेतना फैलती है।अनेक लोगों को इससे *प्रेरणा* मिलती है।समाज जीवन में इस प्रकार के प्रतिकात्मक कार्यक्रमों का बढ़ा महत्व होता है।हम नुकसान उठाकर भी देश के लिए जीना चाहते हैं,इसका प्रतीक है यह होली।
ओर आज जब चीन जैसे एक शक्तिशाली ओर कुटील देश को पहली बार *सीना ठोक* कर चुनोती दे रहे हैं तो उस समय *दिमाग की नही दिल की* बात सुननी चाहिए।हर समय गुना भाग ठीक नही होता है।
----------------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
---------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें