*आओ हम बात करें ।*
दिनांक-29 जून 2020।
*चीन के साथ युद्ध हो गया तो क्या हम जीतेंगे ?*
*क्या कोरोना की लड़ाई को भारत जीत लेगा ?*
*क्या कीमत चुकानी होगी ,इस जीत की?*
प्रश्न महत्वपूर्ण हैं पर उत्तर आसान नही हैं ?
यह सामान्य गणित के प्रश्न नही हैं जिसमे दो और दो चार होते हैं और आठ में से दो घटाए तो छः होते हैं।
ओर यह सवाल तो बेमानी है कि *क्या हम जीतेंगे?* मूल सवाल तो यह है कि *क्या हम जीतना चाहते हैं ?*
यदि हम जीतना चाहते हैं तो जीतने के लिए सभी *आवश्यक तैयारी* है क्या ?
लड़ाई जीतना है तो इसी क्षण से *शत्रु को कमजोर* और *अपने आप को मजबूत* करना चाहिए।
किन्तु जैसे ही *चीनी सामान के बहिष्कार* का प्रश्न आते हैं,कई सवाल खड़े हो जाते हैं।सरकार ही चीन से आयात क्यों नही बन्द कर देती है ? कच्चा माल नही आएगा तो हमारे कई उद्योग ठप्प हो जाएंगे ।चीनी सामान के बहिष्कार के पहले बताओ कि हमारे प्रधानमंत्री ने शी जिनपिंग को झूला क्यों झुलाया था?
मूल प्रश्न भी यही है और सबसे बड़ी चिंता भी यही है कि क्या हमारा राष्ट्रीय चरित्र ऐसा है कि *हम डंके की चोट कह सकें कि ऐसी कोई भी विकट लड़ाई हम जीतेंगे ही।*
कोरोना में क्या हो रहा है ? कोरोना के लिए निर्देशों के पालन में जो शक्ति लगना चाहिए उससे ज्यादा शक्ति यह *प्रश्न पूछने* में लग जाती है कि लॉक डाउन पहले क्यों नही लगाया या पहले मजदूरों को घर भेज देना था उसके बाद लगाना था।ऐसे अनेक प्रश्न, अनेक तर्क,अनेक आरोप प्रत्यारोप।
यहां इशारा राजनेताओं की ओर नही है।
किसी भी *राजनेतिक पार्टी* का कैडर पूरी जनसंख्या का 10% भी होगा तो शेष 90% जनता का भी रुख स्पष्ट क्यों नही दिखता है ?
*यदि कोई राजनीतिक दल गलत करेगा तो उसकी सजा उस दल को भोगना होगा किन्तु पूरे देशवासियों ने गलती की तो उसकी सजा पूरे देश की भोगना होगी।(कोरोना की लड़ाई में हमको यह अनुभव हो रहा होगा।)*
राष्ट्रीय महत्व के, सुरक्षा के मुद्दे पर एकमत होने में जितना समय लगेगा ,लड़ाई जीतने में भी उतना ही समय लगेगा। *कठिन सवाल का सरल जवाब* इसी में छिपा है।
ओर जरूरत पड़े तो 90% की जिम्मेदारी है कि वो 10% को भी ठीक करें।क्योंकि अंततः *लड़ाई सेना या सरकार नही पूरा देश लड़ता है।और पूरा देश जब लड़ता है तभी युद्ध जीता जाता है।*
----------------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
---------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें