*आओ हम बात करें ।*
दिनांक-19 जून 2020।
कल 18 जून को *गलवान घाटी* में शहीद भारतीय सेना के जवानों के पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सम्पन्न हुए।हर देशवासी ने उन्हें मन ही मन श्रद्धांजलि
अर्पित की।इसके साथ ही देश ने चीन को सबक सिखाने का संकल्प भी दोहराया।
जैसे कोरोना के बाद पूरी दुनिया बदलना तय है उसी प्रकार इस घटना के बाद भारत के चीन से रिश्तों में आमूल चूल परिवर्तन तय है।
गलवान घाटी की झड़प वैसे *त्रासदायक ओर दुःखद* है,किन्तु राष्ट्र जीवन में कई ऐसी ही घटनाएं निमित्त बनती हैं, एक बड़े बदलाव की।
पिछले कुछ वर्षों में चीन पाकिस्तान से एक साथ संघर्ष की क्षमता हम अर्जित करते जा रहे थे,अब उसके प्रगटीकरण का अवसर आ गया है।और यह अवसर चीन ने ही हमे दिया है।
यह अवसर है *1962 के अपमान का बदला* लेने का,यह अवसर है तिब्बत को चीन के शिंकजे से मुक्त करवाने का ,यह अवसर है *चीन द्वारा हड़पी भारत की एक एक इंच जमीन* वापस लेने का,यह अवसर है ,भारत के विरुद्ध पाक को संयुक्त राष्ट्र संघ में निर्लज्जता पूर्वक मदद देने के अपराध पर चीन को दंडित करने का।
इतना ही नही यह अवसर है पूरी *विश्व मानवता* के लिए खतरा बन रहे एक *राक्षस* पर प्रभावी अंकुश लगाने का।
पर इस सबके लिए हम आपको हर कष्ट उठाने के लिए *त्याग और बलिदान* के लिए तैयार होना होगा।जन मन का संकल्प ही सेना और सरकार को असली ताकत देता है।
ओर हाँ, *युद्ध के निर्णय अधीरता से नही होते,भावावेश में नही होते*।देशवासी सरकार को शक्ति प्रदान करें और सरकार पर छोड़ दें ,सरकार सोच समझकर,धैर्यपूर्वक परिपक्व निर्णय ले।
*हम उस मोड़ पर खड़े हैं जहां वर्तमान हमें इतिहास की गलतियों को सुधारने का अवसर दे रहा है।*
---------------- - -------------
अवसर फाउंडेशन,
चुनोतियों को अवसर में बदलने की यात्रा।
--------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें