दिनांक-14जुलाई 2020।
*आत्मनिर्भर भारत-04*
भारत को *गांवों का देश* माना जाता था, अब गांव की स्थिति बदहाल है, जानते हैं क्यों? भारत की *आर्थिक शक्ति* गांव में निहित थी, शहर में केवल राजधानी में काम करने वाले अधिकारी और सेना के सैनिक और अधिकारी रहते थे। शेष आबादी गाँवो में रहती, खेती करती और बुनकरी, लोहारी, बढ़ाई, जैसे कारीगर उत्पादन कार्यों में लगे रहती थी। आज भी भारत के उत्पादन में *आत्मनिर्भर* न होने का मुख्य कारण तकनीकी में आत्मनिर्भर न होना है।
भारत प्राचीन और मध्यकाल तक उत्पादन तकनीक में आत्मनिर्भर था, उत्पादन तकनीक में हाथ की कारीगरी ज्यादा थी और साधारण उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता था। भारत में बड़ी आबादी को रोजगार मिलता था।
यूरोप में जनसंख्या कम थी इसलिए उन्होंने हाथ से काम करने के बजाय मशीनों का आविष्कार किया।
समय के साथ भारत में भी इन *मशीनों* से उत्पादन होने लगा जबकि इन मशीनों का उपयोग भारत की स्थिति के अनुरूप नहीं था। यहीं वजह थी कि महात्मा गांधी ने मशीनों का विरोध किया, इसने भारत में *बेरोजगारी बढ़ाई,* गांव के कुशल कारीगरों को बेकार कर दिया और गांव की गरीबी बढ़ती गई।
*अब भारत को पुनः उन्नति करना है तो गांव की आत्मनिर्भरता को फिर हाथों के हुनर के जरिए स्थापित करना होगा। मशीनों का संतुलित उपयोग कर हाथ के काम को महत्व दें।*
तकनीकी का आविष्कार भी हमारी जरूरतों के अनुरूप किया जाए।बहुत बड़ी मशीनों की जगह छोटी छोटी मशीनें हो जिनसे लघु ओर कुटीर उद्योग मजबूत
हों।
समाज को भी जागृत होना होगा और शासन को भी ऐसे नियम और व्यवस्थाएं बनाना होंगी जिससे *लघु ओर कुटीर उद्योग* से उत्पादित वस्तुओं को आसानी से बाजार मिले।
*कृषि और MSME सेक्टर* को इतना विकसित करना होगा कि यही हमारे विश्व व्यापार का आधार बने।
परन्तु इसका यह अर्थ यह नही है कि तकनीकी के मामले में दुनिया से पिछड़ जाएं।हमारे पास वह हर तकनीक होना चाहिए जो दुनिया के प्रगतिशील देशों के पास हो।क्या अच्छा हो कि हम दुनिया के उन देशों के लिए तकनीक ईजाद करें जिनके पास *श्रम शक्ति* कम है।
*वास्तव में देश को तकनीकी के उपयोग के लिए एक नीति विकसित करना चाहिए।*
----------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
----------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें