सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में एक प्रभावी ग्राहक आंदोलन की जरूरत है।


दिनांक-15जुलाई 2020।

*आत्मनिर्भर भारत-05*

आत्मनिर्भर भारत केवल एक शब्द या सरकार की योजना नहीं है, यह एक *जीवनशैली* है। हर व्यक्ति को अपने व्यवहार में आत्मनिर्भरता को स्थान देना होगा और इस अपने देश में बने उत्पादों पर भरोसा कर प्रोत्साहित करना होगा। 

1991 में *उदारीकरण* का दौर शुरू हुआ, तब से दुनिया की सारी वस्तुएं भारत में सुलभ हो गई और धीरे - धीरे *भारतीय ब्रांड के बदले विदेशी ब्रांड* की वस्तुओं को खरीदना शुरू कर दिया। हमें विदेशी ब्रांड की गुणवत्ता अपने देश के उसी उत्पाद के मुकाबले अच्छी लगने लगी। 

यह व्यवहार बदलने की जरूरत है। जो वस्तु भारत में नहीं बनती उन्हें खरीदने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जो भारतीय कंपनियां बना रही हैं उन्हें तो विदेशी उत्पाद की जगह खरीदें। एक उदाहरण है कि दीवाली में जो चीन से आयातित बिजली की झालर सस्ते में मिलती है, इसलिये वह हमारे त्योहार मानने का अनिवार्य हिस्सा हो गई है, अगर देश को *आत्मनिर्भर* बनना है तो भारतीय झालर की खरीदी और उपयोग को बढ़ाना होगा। इसके लिए गुणवत्ता और कीमत दोनों स्तर पर समझौता करना पड़ सकता है।

लेकिन ऐसा केवल एक या दो साल ही होगा, जब भारतीय उत्पाद के खरीदार तैयार हो जाएंगे तो भारतीय उत्पादक भी सस्ता और बेहतरीन उत्पाद केवल देश के लिए नहीं बल्कि दुनिया के बाज़ार के लिए भी उत्पादित कर सकेगा। जैसे किसी देश के साथ युद्ध हो जाने पर देश की प्रतिष्ठा के लिए देशवासी एकजुट होकर मुकाबला करते हैं, ऐसा ही देश को आत्मनिर्भर बनाने की चुनौती है। यह काम भी समाज को करना होगा।

किन्तु समाज में उत्पादक ओर वितरक भी आते हैं।उनकी जिम्मेदारी ओर ज्यादा बनती है।यदि राष्ट्रभक्ति के नाम पर उन्हें संरक्षण मिलता है तो वे उसका सम्मान करें।उन्हें भी निरन्तर शोध करते हुए अच्छे से अच्छा *गुणवत्ता पुर्ण तथा उचित मूल्य* पर वस्तु या सेवा उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी लेना चाहिए।

इस संदर्भ में भारत में एक *प्रभावी ग्राहक आंदोलन* खड़ा करने की जरूरत है ।यह ग्राहक आंदोलन हर देशवासी को ग्राहक के नाते जागरूक ओर प्रशिक्षित तो करे ही,उत्पादक तथा वितरकों पर भी नजर रख कर उन्हें सकारात्मक व्यापार विधियों को स्वीकार करने के लिए उचित दवाब बना कर रखे।
----------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर, नक्सल ओर नक्सल उन्मूलन

कांकेर में बड़े कैडर के साथ 100 नक्सलियों का समर्पण हवा का रुख बदलने का उदघोष है।एक दिन पूर्व ही महाराष्ट्र में शीर्ष नक्सली नेता भूपति का 60 साथियों के साथ समर्पण हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में समर्पण पूरे नक्सली नेटवर्क को विचलित कर रहा होगा। निश्चित ही समर्पण से असहमत नक्सली भी एक भयानक द्वंद से गुजर रहे होंगे। वे यह भी समझ रहे होंगे कि अब सुरक्षा बलों के पास नक्सलियों की रणनीतियां डिकोड हो चुकी होंगी तथा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी समर्पित नक्सलियों के माध्यम से उनके पास होंगी। निश्चित ही बस्तर में अब जबकि मानसून विदा हो रहा है नक्सल विरोधी आपरेशन ओर तेज होंगे तथा पहले से ज्यादा धारदार होंगे। अर्बन नक्सल समूह हतप्रभ होगा और किंकर्तव्यविमूढ़ भी। उसे कोई मुद्दा मिल नहीं पा रहा है।उसे लग रहा होगा कि सांपसीढ़ी के खेल में उनकी गोटी 99 से सीधे 1या 2 पर आ गई।ओर अब जबकि सुरक्षाबलों के लिए अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहेगा उनके लिए बस्तर पर कब्जा बनाए रखना अब संभव नहीं है।अब 91 से 100 की लाइन में आना उनके लिए असंभव है। उन्हें मालूम है कि उनकी विचारधारा आतंक के साए में ही फलती फूलती है । ओर अब जबकि आतंकित ...

कष्ट उठाने का संस्कार।

*आओ हम बात करें ।* दिनांक-30 मई 2020। किसी भी विकट विपदा के समय आम नागरिकों के व्यवहार से उस देश के *राष्ट्रीय चरित्र* का सहज साक्षात्कार हो जाता है।जब हर नागरिक अपने अपने हिस्से का कष्ट उठाकर भी अपने *नागरिक दायित्वों* का निर्वहन करता है तो उस *राष्ट्र की एकात्मता ओर मजबूती की अभिव्यक्ति होती है।* कोरोना काल में हम भी देख रहें हैं कि सभी भारतवासी मिलजुल कर इस आपदा से लड़ रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय *राहत* के नाम पर *गरीबों* के खाते में अच्छी खासी *नगद राशि* डालने की बात बार बार दोहराई जा रही है।ऐसे मामलों में *चित भी मेरी पट भी मेरी* होती है।मांग पूरी हो गई तो राजनीतिक बढ़त मिल जाती है और मांग पूरी नही हुई तो जिन लोगों में अपेक्षा जगा दी गई है उन में *असंतोष पनपता* है ।यह भी राजनीतिक बढ़त दिला सकता है।आपदा काल में गरीबों को जीवन यापन के लिए यथोचित सहायता राहत कहलाती है किंतु यह सहायता लुभावनी ओर आरामदायक नही हो सकती है। होना तो यही चाहिए कि इस समय सभी नागरिकों को कष्ट उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।कोरोना सम्बन्धी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। देश क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वा स्थापना दिवस

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए।अपने आप में बहुत बड़ी बात। पर आज कोई बड़ा समारोह नहीं।कोई हर्षोल्लास का प्रदर्शन नहीं।यही संघ की विशेषता है।इसी सोच ने संघ को विशिष्ठ बनाया है।जिनको जटिलताएं पसंद हैं उनके लिए संघ इसीलिए एक अनबुझ पहेली है। हम अपनी मां की सेवा करेंगे तो क्या उसका ढिंढोरा पीटेंगे? विज्ञापन छपवाएंगे ,किसी से प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे?उसका प्रतिफल चाहेंगे ? संघ ने सिखाया हम स्वयंसेवक हैं अर्थात स्वयं की प्रेरणा से भारत माता की सेवा का व्रत धारण करने वाले हम एक संगठित शक्ति हैं।बस इसी एक भाव के कारण स्वयंसेवको में अनेकानेक दुर्लभ गुणों का समुच्चय विकसित हुआ है।यही संघ की ताकत है। संघ तो अपनी अलग पहचान भी नहीं चाहता।वह तो समाज में विलीन हो जाना चाहता है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ठीक एक दिन पूर्व देश की राजधानी में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें संघ के सरकार्यवाह ओर प्रधानमंत्री मंचासीन थे और एक 100रु मूल्य का सिक्का ओर एक डाक टिकट जारी हुआ,इस अवसर पर दोनों महानुभावों का उद्वोधन हुआ।इस पूरे कार्यक्...