आओ हम बात करें।
19 मई2020
कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख को छूने जा रही है।
कोरोना की मार बढ़ रही है,पर हम पीछे नही हट रहे हैं।लॉक डाउन -4,याने खुलकर आमने सामने की लड़ाई।
जब भय कम होने लगता है,प्राणी अपने मूल स्वभाव में आने लगता है।एक अहम सवाल कुलबुलाने लगा है, कोरोना का दोषी कौन ?केंद्र सरकार या राज्य सरकारें ?
केंद्र या राज्य सरकारों को यदि दोषी मान भी लें तो यह सह अभियुक्त ही होंगे,असली अभियुक्त तो कोई और है।
जी हाँ। आप ठीक सोच रहे हैं,असली अभियुक्त तो चीन है।कोरोना वाइरस से उपजी विश्व स्तरीय विभीषिका ने इतिहास के पन्नों को पलट दिया है।चीन से केवल कोरोना नही बल्कि प्लेग, एशियन फ्लू,स्पेनिश फ्लू,स्वाइन फ्लू,बर्ड फ्लू, H1N1, सार्स के वाइरस भी चीन से ही निकले थे।
दुनिया पूछ रही है, चीन से ही क्यों ?
इसके मूल जड़ में है,वहाँ की जीवन शैली और विशेष कर खान पान।सांप,विच्छू,मेंढ़क, चमगादड़ सभी वहाँ खाद्य पदार्थ हैं। और इसी से जानवरों के वाइरस मनुष्य में आ जाते हैं।
आप का खान पान, जीवन शैली आपका व्यकितगत विषय हो सकता है पर जब दुनिया उससे परेशान होने लगे तो आपको जबाब भी देना होगा और जिम्मेदारी भी लेना होगी।
बस मुख्य अभियुक्त पर भी नजर बनी रहे,इसे भी इस लड़ाई का एक हिस्सा मानना चाहिए।
----------------------------------
द नैरेटिव,
www.thenarrativeworld.in
----------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें