आओ हम बात करें।
20 मई 2020।
कोरोना के मामले में चीन का षड्यंत्र है या लापरवाही, यह तो निष्पक्ष जांच से ही पता चलेगा।पर जब दुनिया के 100 से ज्यादा देश सशंकित हैं और जांच की मांग कर रहे हैं तो शक तो पक्का हो ही जाता है ।
सामान्य जन के मन में एक मासूम सा सवाल उठ सकता है कि चीन जैसा देश ऐसा क्यों करेगा ? पर जो लोग चीन और उसके इतिहास को जानते हैं ,चीन ऐसा कर सकता है इस पर उन्हें 100% विश्वास हो
जाता है।
ऐसे मामलों में चीन की विश्वसनीयता का स्तर बहुत कम है । पैसा और सत्ता उनके भगवान हैं। वैसे वो लोग किसी भगवान को नही मानते । धर्म उनके लिए अफीम है।यही कारण है कि ना तो वहाँ लोकतांत्रिक मूल्य हैं ना ही नैतिक मूल्य।
सत्ता के लिए अपने ही लाखों लाख नागरिकों को प्रताड़ित करना,उनकी हत्या तक करवा देना,यह वहाँ की परंपरा है।सत्ता के लिये झूंठ बोलना,भ्रम फैलना ,षड्यंत्र करना,यह उनकी नीति रही है,यह उनके संस्कार हैं।
हमें याद रखना है नेहरू जी(भारत) की पीठ में विश्वासघात रूपी छुरा घोंपा था,तिब्बत से दलाई लामा आज भी निर्वासित हैं।
ऐसा कम ही होता है कि जब किसी एक देश के खिलाफ दुनिया के 100 से ज्यादा देश किसी मुद्दे पर खुलकर एक साथ आये हों ?
आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य छोड़ना हो तो एक लड़ाई चीन के खिलाफ भी लड़ना होगी।
जैसे कोरोना को अंतिम रूप से हराने के लिए कोरोना को जानना जरूरी है उसी प्रकार चीन को भी जानना जरूरी है।इसलिये जब चीन को जानने का अवसर आये तो अपना जिज्ञासा भाव जागृत रखें।
-----------------------------------
द नैरेटिव,
www.thenarrativeworld.in
------------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें