आओ हम करें बात ।
दिनांक-28 मई 2020।
चीन के वुहान से उत्तपन्न वाइरस कोरोना से पूरी दुनिया के साथ भारत भी परेशान है।
ओर इतना ही काफी नही था तो अब चीन, भारत की सीमा पर शैतानी कर रहा है।
जानकार लोगों का अनुमान है कि चीन आंतरिक ओर बाह्य मामलों में बुरी तरह फंस गया है ,ओर वह जानबूझकर भारत सीमा पर विवाद खड़ा कर अपने देश का ध्यान भटकाना चाहता है।
एक अनुमान यह भी है कि अभी अभी भारत WHO कार्यकारी बोर्ड का चेयरमैन
बना है,ओर इसी के साथ कोरोना वाइरस
की उत्पत्ति ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका पर जांच भी होना है।शायद चीन इस संदर्भ में भारत को दबाना चाहता हो।
एक कारण यह भी लगता है कि अभी अभी भारत ने गिलगित- बल्तिस्तान,पाक अधिकृत काश्मीर खाली करने के लिए पाक को नोटिस दिया है।चीन को सबसे ज्यादा डर इसी बात का है कि इस क्षेत्र से यदि पाकिस्तान का अवैध कब्जा समाप्त हो गया और यह क्षेत्र भारत के कब्जे में आ गया तो उसका वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट खतरे में आ जाएगा।
इन कारणों से चीन भारत पर दबाव बनाना चाहता है।
पर चीन को मालूम है कि भारत अब पहले वाला भारत नही है।अब भारत की ताकत और ताकत से ज्यादा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।
पर जो भी हो,हमे कुछ दिनों सतर्क रहना होगा ।चीन भरोसे के लायक पड़ोसी नही है।चीन एक क्रूर देश है।
आज की परिस्थितयां ये बन गईं है कि पाक पर किये गए आघात का दर्द चीन को होता है।इएलिये आज नही तो कल चीन से संघर्ष अवश्यम्भावी है।इस संघर्ष का स्वरूप कुछ भी हो सकता है।
अतः चीन को जानना जरूरी है।
------------------------------
द नैरेटिव,
www.thenarrativeworld.in
-------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें