आओ हम बात करें।
दिनांक-30 जून 2020।
#भारत सरकार ने 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया।
#27 जुलाई तक् फ्रांस से 6 राफेल युद्धक भारत पहुंच जाएंगे।
#आज फिर चीन सीमा पर भारत और चीन के लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारी चर्चा करेंगे।
#आज फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े ।
जिनकी घ्राण शक्ति अच्छी है निश्चित ही इन समाचारों से उन्हें " युद्ध की ओर बढ़ रहे
हैं " यह गन्ध आ रही होगी।पर मजेदार बात यह है कि इन्ही समाचारों से यह भी प्रतिध्वनित होता है कि हम युद्ध टालने की ओर बढ़ रहे हैं।
जब एक बहुत कमजोर होता है तो उसे पीटने में दूसरे को बहुत मजा आता है।पर जब बराबरी में रहते तो लड़ने के पहले दोनो पक्षों को कई बार सोचना पड़ता है।
वास्तव में एक मनोवैज्ञानिक, कूटनीतिक युद्ध तो शुरू हो चुका है।युद्ध का एक उद्देश्य यह भी होता है कि सामने वाले को इतना तोड़ दो की आने वाले कई वर्षों तक वह आंख उठाकर ना देख सके।
कितनी मजेदार बात है ना कि जो हमारी कमजोरी थी वह इस समय हमारे पक्ष में जा रहा है।हम कई मामलों में चीन पर निर्भर थे।हमारा आयात ज्यादा था।अब यदि आयात कम या बंद होता है तो हमारा आयात घाटा कम होता है तो हमे फायदा ओर चीन को भारी घाटा होना तय है।
ओर सामान्य समय में चीन से इतना आयात देश हित में नही है यह जानते हुए भी हम आंखों देखी मक्खी निगल रहे थे,युद्ध के इस वातावरण में हम विकल्प की ओर बढ़ेंगे।
हमें याद होगा कि वर्षो पूर्व जब अमेरिका ने हमे सुपर कम्प्यूटर,क्रायोजेनिक इंजन देने से मना किया था तो "अपनी वाली"पर आकर हमने अमेरिका से अच्छा और सस्ता सुपर कंप्यूटर और क्रायोजेनिक इंजन बना लिया था।
युद्ध तो ठीक नही है पर युद्ध का वातावरण बनना ठीक है।युद्ध तो आखरी विकल्प होना चाहिए।पर युद्ध के वातावरण का लाभ लेकर हमें अपनी कमजोरियों को दूर कर लेना चाहिए और चीन के खिलाफ ओर ऐसे ही कुछ कठोर कदम उठाकर अहसास कराना चाहिए कि इस बार वो गलत फंस गया है।इस बार उससे ना केवल हारना होगा बल्कि हार स्वीकारना भी होगी।यदि हम भारतवासी कुछ कष्ट उठाने कुछ त्याग करने कुछ संघर्ष करने के लिए तैयार होंगे तो भारत सरकार की मंशा तो यही लगती है कि एक बार चीन दुनिया के सामने चीं बोल ही दे।
----------------------------------
*"जन संवाद"*
सकारात्मकता समग्रता संतुलन सौम्यता
---------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें